आधार से जुड़ी चिंताओं को मिटाने के लिए आज सुप्रीम कोर्ट में UID के CEO देंगे PPT
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Mar 2018 12:58 PM
नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने आज यूआईडीएआई के सीईओ को दोपहर ढाई बजे आधार योजना के बारे में अदालत में पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन देने की इजाजत दे दी है. सुप्रीम कोर्ट ने आधार योजना का विरोध करने वाले याचिकाकर्ताओं से यूआईडीएआई के सीईओ के पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के बाद प्रश्नावली तैयार करने के लिए […]
नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने आज यूआईडीएआई के सीईओ को दोपहर ढाई बजे आधार योजना के बारे में अदालत में पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन देने की इजाजत दे दी है. सुप्रीम कोर्ट ने आधार योजना का विरोध करने वाले याचिकाकर्ताओं से यूआईडीएआई के सीईओ के पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के बाद प्रश्नावली तैयार करने के लिए कहा है.
पीठ ने कहा कि आधार योजनाओं से जुड़े कई तकनीकी मामले हैं, जैसे सर्विलांस, डेटा सुरक्षा और आधार नहीं होने या आधार की अनुपलब्धता के कारण कुछ लोगों को लाभ से वंचित रखना. केंद्र की ओर से पेश हुए अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कहा कि यूआईडीएआई के सीईओ इन तकनीकी पहलुओं पर ज्यादा स्पष्टता से जानकारी दे सकेंगे. उन्होंने कहा कि भारत के संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों के दो पहलू हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










