सीलिंग पर केजरीवाल की भूख हड़ताल की धमकी राजनीतिक नौटंकी : CAIT
नयी दिल्ली : कारोबारी प्रतिष्ठानों के खिलाफ सीलिंग अभियान का मुद्दा नहीं सुलझाये जाने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से भूख हड़ताल करने की धमकी को कारोबारियों के संगठन सीएआईटी ने ‘राजनीतिक नौटंकी’ बताया है. कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) ने शनिवार को कहा कि पिछले कुछ महीनों में अनगिनत लोगों को प्रभावित […]
नयी दिल्ली : कारोबारी प्रतिष्ठानों के खिलाफ सीलिंग अभियान का मुद्दा नहीं सुलझाये जाने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से भूख हड़ताल करने की धमकी को कारोबारियों के संगठन सीएआईटी ने ‘राजनीतिक नौटंकी’ बताया है.
कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) ने शनिवार को कहा कि पिछले कुछ महीनों में अनगिनत लोगों को प्रभावित करने वाले मुद्दे पर मुख्यमंत्री ‘घडि़याली आंसू’ बहा रहे हैं.
सीएआईटी के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, ‘भूख हड़ताल के बारे में बात करने की बजाए केजरीवाल को ईमानदारी से कारोबारियों के लिए काम करना चाहिए और विधानसभा के आगामी सत्र में सीलिंग पर रोक के लिए विधेयक पारित करना चाहिए और मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजना चाहिए.’
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को चेतावनी दी थी अगर इस महीने के अंत तक राष्ट्रीय राजधानी में कारोबारी प्रतिष्ठानों के खिलाफ मौजूदा सीलिंग अभियान के मुद्दे को नहीं सुलझाया गया तो वह भूख हड़ताल करेंगे.
संगठन का आरोप है, ‘दिल्ली का कारोबारी समुदाय केजरीवाल की घोषणा से प्रभावित नहीं है, क्योंकि जो करने में वह सक्षम हैं वो कर नहीं रहे और कारोबारियों और उनके कर्मचारियों की रोजी-रोटी को सीधे तौर पर प्रभावित करने वाले मुद्दे पर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










