दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश मामले की सुनवाई 11 अप्रैल को
Updated at : 05 Mar 2018 5:14 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति की बैठक स्थगित करने पर सहमत होने के बाद उच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई की तिथि 11 अप्रैल तय की है. यह मामला सुनवाई के लिए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल और न्यायमूर्ति सी. हरी शंकर की पीठ के समक्ष आया था. उन्होंने निर्देश दिया कि […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति की बैठक स्थगित करने पर सहमत होने के बाद उच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई की तिथि 11 अप्रैल तय की है. यह मामला सुनवाई के लिए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल और न्यायमूर्ति सी. हरी शंकर की पीठ के समक्ष आया था.
उन्होंने निर्देश दिया कि मामले को आज ही सुनवाई के लिए उचित पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाये. मुख्य सचिव की ओर से पेश हुए वकील विवेक चिब ने नोटिस रद्द करने का अनुरोध करते हुए कहा कि प्रकाश को ‘‘जांच के लिए विशेषाधिकार समिति के समक्ष पेश होने को कहा गया था, लेकिन उन्हें ना तो शिकायत की प्रति दी गयी और ना ही उसपर जवाब देने का अवसर.
‘समिति की ओर से बुलायी गयी बैठक में शामिल नहीं होने के बाद सदन की अवमानना के लिए मुख्य सचिव के खिलाफ 21 फरवरी को विशेषाधिकार हनन कार्यवाही की सिफारिश की थी. दिल्ली विधानसभा की समिति ने कल प्रकाश पर आरोप लगाया कि उन्होंने विशेषाधिकार नोटिस के उल्लंघन के संबंध में उच्च न्यायालय से ‘‘झूठ’ बोला है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




