SSC पर्चा लीक मामला : दिल्ली भाजपा प्रमुख ने राजनाथ सिंह से की मुलाकात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Mar 2018 10:10 PM
नयी दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा का पर्चा कथित रूप से लीक होने के मामले में सीबीआई जांच के समर्थन में दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की. शिष्टमंडल की अगुवाई करते हुए तिवारी ने गृह मंत्री से आग्रह किया कि वह स्नातक स्तर […]
नयी दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा का पर्चा कथित रूप से लीक होने के मामले में सीबीआई जांच के समर्थन में दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की.
शिष्टमंडल की अगुवाई करते हुए तिवारी ने गृह मंत्री से आग्रह किया कि वह स्नातक स्तर संयुक्त परीक्षा टायर टू की परीक्षा में अनियमितताओं के आरोपों तथा बड़े पैमाने पर हुए धोखाधड़ी को देखें.
भाजपा की दिल्ली इकाई ने बयान जारी कर बताया कि गृह मंत्री ने शिष्टमंडल को मामले में उचित जांच के आदेश देने का आश्वसन दिया तथा कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










