मुख्य सचिव पर हमले के मामले में तेजी और आप विधायकों पर हुए हमले का क्या : आशुतोष
Updated at : 26 Feb 2018 6:27 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली सरकार और अधिकारियों के बीच ठनी है. मुख्य सचिव अंशु प्रकाश पर हुए हमले के मामले में दो विधायक न्यायिक हिरासत में हैं. दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी भी न्याय की गुहार लगा रही है. आज "आप" के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक से मुलाकात कर ‘न्याय’ की मांग […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : दिल्ली सरकार और अधिकारियों के बीच ठनी है. मुख्य सचिव अंशु प्रकाश पर हुए हमले के मामले में दो विधायक न्यायिक हिरासत में हैं. दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी भी न्याय की गुहार लगा रही है. आज "आप" के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक से मुलाकात कर ‘न्याय’ की मांग की .
मंत्री इमरान हुसैन एवं दिल्ली संवाद एवं विकास आयोग के उपाध्यक्ष अशीष खेतान पर हुए कथित हमले से संबंधित मामलों में कार्रवाई करने को कहा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल आप नेता आशुतोष एवं पार्टी सांसद संजय सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने दिल्ली सचिवालय में 20 फरवरी को हुए इस कथित हमले के बारे में पटनायक को ‘वीडियो साक्ष्य’ सौंपे.
आशुतोष ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने 19 एवं 20 फरवरी के बीच की रात्रि में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के आवास पर राज्य के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश पर हुए कथित हमले को लेकर आप विधायकों प्रकाश जरवाल और अमानतुल्ला खान पर कार्रवाई करने के मामले में काफी तेजी दिखायी.
आशुतोष ने सवाल किया, ‘‘आप विधायकों को गिरफ्तार किया जबकि उन्होंने (अंशुप्रकाश) ने कोई साक्ष्य पेश नहीं किया. दिल्ली के मंत्री इमरान हुसैन एवं खैतान पर हुए प्राणलेवा हमले का क्या जिन्हें कैबिनेट मंत्री के रैंक का दर्जा हासिल है.” प्रतिनिधिमंडल की पुलिस आयुक्त से मुलाकात के तीन दिन पहले ही दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री के आवास में जाकर अंशुप्रकाश के खिलाफ कथित हमले के बारे में सीसीटीवी फुटेज एकत्र किये थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




