ePaper

नवी मुंबई हवाई अड्डे की आधारशिला रखेंगे PM मोदी, 21 साल पुराना सपना होगा साकार

Updated at : 18 Feb 2018 10:48 AM (IST)
विज्ञापन
नवी मुंबई हवाई अड्डे की आधारशिला रखेंगे PM मोदी, 21 साल पुराना सपना होगा साकार

मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को 16,700 करोड़ रुपये के नवी मुंबई हवाई अड्डे की आधारशिला रखेंगे तो इस महानगर का 21 साल पुराना सपना साकार होने की ओर बढ़ेगा. मुंबई की बढ़ती जरुरतों को पूरा करने के लिए वर्ष 1997 में 3000 करोड़ रुपये से एक अन्य हवाई अड्डे की योजना बनी थी, […]

विज्ञापन

मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को 16,700 करोड़ रुपये के नवी मुंबई हवाई अड्डे की आधारशिला रखेंगे तो इस महानगर का 21 साल पुराना सपना साकार होने की ओर बढ़ेगा. मुंबई की बढ़ती जरुरतों को पूरा करने के लिए वर्ष 1997 में 3000 करोड़ रुपये से एक अन्य हवाई अड्डे की योजना बनी थी, लेकिन वो अधर में लटका रहा.

बताया जाता है कि राजनीतिक अनिर्णय की स्थिति, पर्यावरण अनापत्तियों और फंडिंग के मुद्दों समेत कई कारकों से इस परियोजना में इतना विलंब हुआ. आज जब प्रधानमंत्री आधारशिला रखेंगे तो नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा 16,700 करोड़ रुपये की विशाल लागत से बनने और आकार लेने की दिशा में आगे बढ़ेगा.

सरकारी सिडको और जीवीके ग्रुप इस हवाई अड्डे को बनायेंगे. वैसे इस हवाई अड्डे के लिए जरुरी पूरी जमीन 2,268 हेक्टेयर अबतक पूरी तरह अधिग्रहीत नहीं हुई है. इसके बन जाने से मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दबाव काफी कम हो जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola