त्रिपुरा चुनाव: मतदान कल, 25 सालों से सत्ता पर काबिज वाम दल को चुनौती देने के लिए भाजपा तैयार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Feb 2018 2:43 PM
अगरतला : त्रिपुरा में रविवार को चुनाव होने हैं और भारतीय जनता पार्टी इन चुनावों में सत्तारूढ़ वाम दल के सामने प्रमुख दावेदार के तौर पर उभर रही है. वाम दल पिछले 25 सालों से राज्य में सत्ता पर काबिज है. विधानसभा की 60 में से 59 सीटों पर रविवार को चुनाव होने हैं. चरीलम […]
अगरतला : त्रिपुरा में रविवार को चुनाव होने हैं और भारतीय जनता पार्टी इन चुनावों में सत्तारूढ़ वाम दल के सामने प्रमुख दावेदार के तौर पर उभर रही है. वाम दल पिछले 25 सालों से राज्य में सत्ता पर काबिज है. विधानसभा की 60 में से 59 सीटों पर रविवार को चुनाव होने हैं.
चरीलम विधानसभा सीट से माकपा के उम्मीदवार रामेंद्र नारायण देब बर्मा की पांच दिन पहले हुई मौत के कारण इस सीट पर चुनाव 12 मार्च को होगा. अनुसूचित जनजातियों के लिए 20 सीटें आरक्षित हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्य में चार रैलियों को संबोधित किये जाने के साथ ही भाजपा ने यहां जमकर प्रचार-प्रसार किया है. इस प्रचार में भगवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, नितिन गडकरी और स्मृति ईरानी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे दिग्गज नेता शामिल हुए.
पांचवी बार मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में शामिल माणिक सरकार ने माकपा के प्रचार अभियान का नेतृत्व करते हुए राज्य में करीब 50 रैलियों को संबोधित किया. सीताराम येचुरी और बृंदा करात जैसे अन्य वामपंथी नेताओं ने भी पार्टी के इस अभियान का समर्थन किया. वहीं कांग्रेस का प्रचार अभियान कुछ हल्का रहा. पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रचार के आखिरी दिन उनाकोटी जिले के कैलाशहर में एक रैली को संबोधित किया.
इन चुनावों में कुल 307 उम्मीदवार दौड़ में हैं. माकपा 57 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि अन्य वामपंथी दल आरएसपी, फॉरवर्ड ब्लॉक और भाकपा ने एक-एक सीट पर उम्मीदवारी दर्ज करायी है. कांग्रेस 59 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. पार्टी ने गोमती जिले के काक्राबोन विधानसभा सीट से किसी भी उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारा है. कल 3,214 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान किये जाएंगे. अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी देबाशीष मोडोक ने बताया कि मतों की गिनती तीन मार्च को होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










