राजस्थान में मिला सोने का भंडार, जमीन के अंदर है करोड़ों टन जस्ता व सीसा भी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Feb 2018 5:04 PM
जयपुर : भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के अनुसार राजस्थान के बांसवाड़ा, उदयपुर जिले में 11.48 करोड़ टन के सोने के भंडार का पता लगाया जा चुका है. भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक एन कुटुम्बा राव ने यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राजस्थान में सोने की खोज में […]
जयपुर : भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के अनुसार राजस्थान के बांसवाड़ा, उदयपुर जिले में 11.48 करोड़ टन के सोने के भंडार का पता लगाया जा चुका है. भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक एन कुटुम्बा राव ने यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि राजस्थान में सोने की खोज में नयी संभावनाएं सामने आयी है, उदयपुर और बांसवाड़ा जिले के भूकिया डगोचा में सोने के भंडार मिले हैं. उन्होंने बताया कि राजस्थान में 35.65 करोड़ टन के सीसा जस्ता के संसाधन राजपुरा दरीबा खनिज पट्टी में मिले हैं. इसके अलावा भीलवाड़ा जिले के सलामपुरा एवं इसके आस पास के इलाके में भी सीसा जस्ता के भंडार भी मिले हैं.
राव के अनुसार राजस्थान में वर्ष 2010 से अब तक 8.11 करोड़ टन ताम्बे के भंडार का पता लगाया जा चुका है. जिसमें तांबे का औसत स्तर 0.38 प्रतिशत है. उन्होंने बताया कि राजस्थान के सिरोही जिले के देवा का बेड़ा, सालियों का बेड़ा और बाड़मेर जिले के सिवाना इलाकों में अन्य खनिज की खोज की जा रही है.
उन्होंने कहा कि प्रदेश में उर्वरक खनिज पोटाश व ग्लुकोनाइट की खोज के लिए नागौर, गंगापुर (करोली) सवाई माधोपुर में उत्खनन का काम चल रहा है, इन जिलों में पोटाश एवं ग्लुकोनाइट के भंडार मिलने से भारत की उर्वरक खनिज की आयात पर निर्भरता कम होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










