भारत-पाकिस्तान में बच्चियों से दुष्कर्म के मामलों से संयुक्त राष्ट्र चिंतित, बताया हृदय विदारक

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रवक्ता ने कहा कि भारत और पाकिस्तान में हाल ही में बच्चियों पर यौन हमलों की हालिया घटनाएं हृदय-विदारक हैं और यह अंतरराष्ट्रीय संस्था शिक्षा और महिला सशक्तीकरण के माध्यम से इस मुद्दे पर ध्यान देने का प्रयास कर रही है. वह भारत और पाकिस्तान में हाल ही […]
संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रवक्ता ने कहा कि भारत और पाकिस्तान में हाल ही में बच्चियों पर यौन हमलों की हालिया घटनाएं हृदय-विदारक हैं और यह अंतरराष्ट्रीय संस्था शिक्षा और महिला सशक्तीकरण के माध्यम से इस मुद्दे पर ध्यान देने का प्रयास कर रही है. वह भारत और पाकिस्तान में हाल ही में घटी दुष्कर्म की घटनाओं पर सवालों का जवाब दे रहे थे.
ये भी पढ़ें… एक बार फिर दिल्ली शर्मसार, महिला के साथ पांच लोगों ने किया दुष्कर्म
नयी दिल्ली में पिछले सप्ताह घटी दिल दहलाने वाली घटना में 28 साल के एक व्यक्ति ने आठ महीने की अपनी चचेरी बहन के साथ बलात्कार किया. वहीं पाकिस्तान में पिछले महीने एक सीरियल किलर ने सात साल की बच्ची का कथित तौर पर पाशविक तरीके से दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी. इसके बाद पूरे देश में लोगों का गुस्सा सामने आया.
ये भी पढ़ें… दिल्ली : स्कूल जा रही छात्रा के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म, 5 गिरफ्तार
संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने इस जघन्य घटनाक्रम पर दोनों देशों के लिए संयुक्त राष्ट्र की सलाह पर पूछे गये सवालों के जवाब में कहा, ‘मुझे लगता है, आपने जिन दो मामलों का जिक्र किया वे हृदय विदारक हैं.’ उन्होंने कहा, ‘यह बात स्पष्ट है कि इस धरती पर कोई भी देश महिलाओं के खिलाफ हिंसा, लड़कियों के खिलाफ हिंसा के अभिशाप से अछूता नहीं है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




