रावण ने सिर्फ माता सीता का हरण किया लेकिन..., देखें राम मंदिर दान गबन मामले में क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Photo: ANI)
Video : राम मंदिर दान गबन मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को अदालत ने 29 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. नीचे वीडियो में देखें धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मामले पर क्या कहा.
Video : इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अयोध्या राम मंदिर के दान में कथित गड़बड़ी के मामले पर रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा कि रावण ने सिर्फ माता सीता का हरण किया था, लेकिन यहां तो राम मंदिर के दानपात्र से लाखों श्रद्धालुओं की आस्था ही लूट ली गई. करोड़ों लोगों का भरोसा चोरी हुआ है. शास्त्री ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है. उनका दावा है कि जांच आगे बढ़ने पर और लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है.
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जांच के बाद पक्का है कि और लोग पकड़े जाएंगे. मैं और भी बहुत कुछ कह सकता हूं लेकिन हो सकता है किसी को बुरा लगे. किसी को बुरा लगे तो ये उसका काम…मैं केवल इतना कहना चाहता हूं कि रावण ने माता जानकी की चोरी की जिसका परिणाम ये निकला कि उसका परिवार सहित नाश हुआ. करोड़ों लोगों के दान दिए गए पैसे राम मंदिर में चोरी करने वाला पक्का है कि सरकारी दंड पाएगा. पक्का है वो महादंड पाएगा. वीडियो में देखें धीरेंद्र शास्त्री ने कहा.
#WATCH | Jakarta, Indonesia: On the alleged Ayodhya Ram Mandir donations embezzlement issue, Bageshwar Dham Peethadhish Dhirendra Krishna Shastri says, "Ravana only abducted Mata Janaki, but the faith of lakhs of people has been stolen from the Ram Mandir donation box… I… pic.twitter.com/WZcF1tq7G2
— ANI (@ANI) June 26, 2026
यह भी पढ़ें : Champat Rai: कौन हैं चंपत राय? 18 महीने जेल, राम मंदिर आंदोलन और अब महासचिव पद से इस्तीफा
राम मंदिर दान गबन मामले को लेकर सियासत भी तेज हो गई है. उत्तर प्रदेश में भाजपा और विपक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. जांच एजेंसियों का दावा है कि अब तक आरोपियों के पास से 79.85 लाख रुपये बरामद किए जा चुके हैं. इस बीच, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के इस्तीफे की चर्चाएं भी तेज हैं, हालांकि विहिप ने कहा है कि उसे ऐसी किसी जानकारी की जानकारी नहीं है. वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










