भारत दौरे पर जल्द आएंगे डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा- पीएम मोदी के साथ रिश्ते बहुत अच्छे
पीएम मोदी के साथ डोनाल्ड ट्रंप (Photo: PTI)
भारत और अमेरिका के रणनीतिक व व्यापारिक संबंध नए सुनहरे दौर में प्रवेश करने की ओर बढ़ रहे हैं. डोनाल्ड ट्रंप जल्द भारत का दौरा करने वाले हैं. जानें अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने क्या कहा?
रुबियो ने घोषणा की है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत का दौरा करेंगे. उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना है, खासकर व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिये. साथ ही रुबियो ने कहा कि पीएम मोदी के साथ हमारे रिश्ते बहुत ही अच्छे हैं.
भारत और अमेरिका बहुत करीबी साथी : अमेरिकी विदेश मंत्री
न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा है कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में है. यह लगभग पूरा होने के करीब है. उन्होंने यह भी पुष्टि की कि अगले साल की शुरुआत में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की भारत यात्रा की तैयारियां चल रही हैं. हम उम्मीद कर रहे हैं कि अगले साल की शुरुआत में राष्ट्रपति भारत आएंगे, यही हमारी कोशिश है. यह काफी सकारात्मक बात है क्योंकि भारत जो है वो अमेरिका का बहुत करीबी साथी और सहयोगी है.
एनर्जी सेक्टर को लेकर रुबियो ने क्या कहा?
एनर्जी सेक्टर में सहयोग को लेकर मार्को रुबियो ने कहा कि भारत और अमेरिका एनर्जी सप्लाई बढ़ाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल है, जिनके पास भारी कच्चे तेल (हेवी क्रूड) को रिफाइन करने की क्षमता है.
यह भी पढ़ें : अमेरिका-ईरान फिर भिड़े: ड्रोन-मिसाइल ठिकानों पर अमेरिकी स्ट्राइक, ईरान ने तुरंत किया पलटवार
2020 के बाद ट्रंप की यह पहली भारत यात्रा होगी
अगर यह दौरा होता है, तो फरवरी 2020 के बाद ट्रंप की यह पहली भारत यात्रा होगी. व्हाइट हाउस में दूसरी बार लौटने के बाद भी यह उनका पहला भारत दौरा होगा. ट्रंप और पीएम मोदी की आखिरी मुलाकात फ्रांस में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी. यह करीब 16 महीने बाद दोनों नेताओं की पहली आमने-सामने की द्विपक्षीय बैठक थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










