Video: एक लाख रुपये का इनामी बदमाश संजय मुठभेड़ में ढेर, यूपी पुलिस ने मार गिराया

Updated:
विज्ञापन

लखनऊ एनकाउंटर (Photo: X)

Video : लखनऊ के इंदिरा नहर रोड पर मुठभेड़ की खबर है. इसमें इनामी बदमाश मारा गया है. नीचे देखें मुठभेड़ के बाद का नजारा.

विज्ञापन

Video : लखनऊ के इंदिरा नहर रोड पर पुलिस मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश संजय उर्फ संजीव को मार गिराया गया. पुलिस के मुताबिक, वह 27 मई 2026 को पीजीआई थाना क्षेत्र में हुए चर्चित बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर था. उसके खिलाफ अंबेडकर नगर, बस्ती और अयोध्या समेत कई जिलों में हत्या और अन्य गंभीर अपराधों के मामले दर्ज थे. संजय की लंबे समय से पुलिस को तलाश थी. जांच में यह भी सामने आया कि वह अंबेडकर नगर के कुख्यात अपराधियों दिलीप वर्मा और खान मुबारक के संगठित आपराधिक नेटवर्क से जुड़ा हुआ था. देखें मुठभेड़ के बाद का वीडियो.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola