प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर भीषण धमाका: एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री जमींदोज, 5 की मौत, 15 फंसे

Updated:
विज्ञापन

प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर भीषण धमाका

प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर मनौरी में एयरफोर्स स्टेशन के पास एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ, जिससे फैक्ट्री जमींदोज हो गई और आग लग गई. इस हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 15 लोग अभी भी फैक्ट्री के अंदर फंसे बताए जा रहे हैं.

विज्ञापन

Prayagraj Blast News: प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर सोमवार को पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया. धमाका इतना तेज था कि पूरी फैक्ट्री जमींदोज हो गई और 50 मीटर के दायरे में आसपास के 5 से 7 मकान भी टूट गए. अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं. करीब 15 लोगों के अभी फैक्ट्री के अंदर फंसे होने की जानकारी है. पुलिस और एयरफोर्स की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं.

विज्ञापन

मोहम्मदपुर गांव में हुआ हादसा, डेढ़ किमी दूर है एयरफोर्स स्टेशन

हादसा कौशांबी जिले के मोहम्मदपुर गांव में हुआ, जो प्रयागराज बॉर्डर पर स्थित है. यहां से मनौरी स्थित एयरफोर्स स्टेशन करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है. हादसे के वक्त फैक्ट्री में करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे. धमाके की आवाज करीब दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. विस्फोट के बाद फैक्ट्री से धुएं का घना गुबार उठा और आसपास का इलाका धुएं से भर गया. पटाखों में आग लगने के कारण लगातार धमाके होते रहे.

चारपाई पर घायलों को लेकर भागे लोग, 7 को बाहर निकाला गया

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सामने आए वीडियो में लोग झुलसे हुए घायलों को चारपाई पर लेकर सुरक्षित स्थान की ओर भागते दिखाई दे रहे हैं. कुछ लोग घायल अवस्था में जमीन पर भी पड़े नजर आए. प्रत्यक्षदर्शी मुनीश कुमार पांडे के मुताबिक, करीब 12:30 बजे धमाके शुरू हुए और गोदाम में दो दर्जन से अधिक लोग मौजूद थे. उन्होंने बताया कि अब तक सात लोगों को बाहर निकाला जा चुका है. हालांकि, उन्होंने 18-20 लोगों की मौत की आशंका जताई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. अधिकारियों का कहना है कि आग पूरी तरह बुझने और रेस्क्यू पूरा होने के बाद ही स्थिति और नुकसान की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी.

खबर अपडेट कि जा रही है-

Must Read- अस्थियां विसर्जित करने जा रहे थे, रास्ते में ही बिछ गईं 6 लाशें! कासगंज में पिकअप-ट्रक की खौफनाक भिड़ंत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola