बॉयफ्रेंड से बात करने पर मां ने डांटा, 100 फीट ऊंची टंकी से कूदी छात्रा… 20 मिनट तक हवा में लटकी रही, फिर जो हुआ....
पुलिस ने कड़ी मुश्किल से हवा में लटकी छात्रा को बचाया
UP News: गोरखपुर में एक 15 वर्षीय छात्रा बॉयफ्रेंड से बात करने पर मां की डांट से इतनी नाराज हुई कि 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई. करीब 3 घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद महिला दारोगा ने बहादुरी से उसे बचाया.
UP News: गोरखपुर में रविवार को एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने मौके पर मौजूद लोगों की सांसें रोक दीं. जो कि 9वीं कक्षा की 15 वर्षीय छात्रा ने मां की डांट से नाराज होकर करीब 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई. छात्रा लगभग तीन घंटे तक टंकी पर पैर लटकाकर बैठी रही. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे समझाने की कोशिश शुरू की, लेकिन छात्रा नीचे आने के लिए तैयार नहीं हुई.
बॉयफ्रेंड से बात करने पर मां ने डांटा था
मामला एम्स थाना क्षेत्र की महादेव झारखंडी कॉलोनी दोपहर करीब 1:00 बजे का है. शिवपुर आवास विकास कॉलोनी की रहने वाली छात्रा रोजाना अपने बॉयफ्रेंड से फोन पर बात करती थी. रविवार को मां ने उसे लड़के से बात करने से मना किया और डांट दिया. इससे नाराज होकर छात्रा पानी की टंकी पर चढ़ गई. देखते ही देखते आसपास लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
पुलिस ने समझाया, लेकिन नीचे आने से किया इनकार
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और छात्रा को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश करने लगे. काफी देर तक पुलिस ने उससे बातचीत कर नीचे आने के लिए समझाया, लेकिन वह तैयार नहीं हुई. स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने बेहद सावधानी से आगे बढ़ने की रणनीति बनाई, ताकि छात्रा को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे और उसे सुरक्षित नीचे लाया जा सके.
महिला दारोगा ने खुद उठाया जोखिम
जब छात्रा किसी भी तरह नीचे आने को तैयार नहीं हुई तो एम्स थाने में तैनात महिला दारोगा जागृति खरवार ने खुद आगे बढ़ने का फैसला किया. वह छात्रा से लगातार बातचीत करते हुए टंकी के ऊपर पहुंचीं. बातचीत के जरिए उन्होंने छात्रा का भरोसा जीतने और उसका ध्यान अपनी ओर बनाए रखने की कोशिश की. मौका मिलते ही महिला दारोगा ने पीछे से छात्रा को पकड़ लिया, जिससे उसे छलांग लगाने से रोका जा सके.
छलांग लगाते ही दारोगा ने थाम लिया हाथ
दारोगा के पकड़ते ही छात्रा ने नीचे छलांग लगा दी. हालांकि, जागृति खरवार ने उसका हाथ और कपड़ा मजबूती से पकड़ लिया. इसके बाद छात्रा करीब 20 मिनट तक हवा में लटकी रही. महिला दारोगा ने इस दौरान अपनी पकड़ नहीं छोड़ी. ऊपर मौजूद दूसरे पुलिसकर्मियों ने भी तुरंत छात्रा को सुरक्षित खींचने की कोशिश शुरू कर दी. आखिरकार काफी मशक्कत के बाद उसे ऊपर खींच लिया गया.
पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
सीढ़ियों के रास्ते ऊपर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने छात्रा को सुरक्षित पकड़ लिया. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे पानी की टंकी से नीचे उतारा गया. महिला दारोगा जागृति खरवार की बहादुरी, सूझबूझ और समय पर उठाए गए जोखिम की वजह से बड़ा हादसा टल गया. करीब 100 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाने के बाद भी छात्रा को पुलिसकर्मियों ने सुरक्षित बचा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए