अस्थियां विसर्जित करने जा रहे थे, रास्ते में ही बिछ गईं 6 लाशें! कासगंज में पिकअप-ट्रक की खौफनाक भिड़ंत

Updated:
विज्ञापन

मैक्स पिकअप की ट्रक से भिड़ंत हो गई

Kasganj Accident: कासगंज में सोमवार तड़के अस्थि विसर्जन की यात्रा एक भीषण सड़क हादसे में बदल गई. श्रद्धालुओं से भरी पिकअप की ट्रक से टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई और 23 घायल हो गए.

विज्ञापन

Kasganj Accident: कासगंज में सोमवार तड़के एक परिवार की अस्थि विसर्जन की यात्रा उस वक्त मातम में बदल गई, जब श्रद्धालुओं से भरी मैक्स पिकअप की ट्रक से भीषण भिड़ंत हो गई. हादसे में मौके पर तीन लोगों की मौत हुई, जबकि अलीगढ़ में इलाज के दौरान तीन और लोगों ने दम तोड़ दिया. इस दर्दनाक हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है, जबकि 23 लोग घायल हैं. सभी श्रद्धालु राजस्थान के करौली से सोरों अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे थे.

विज्ञापन

अस्थियां लेकर सोरों जा रहे थे 26 श्रद्धालु

हादसा कासगंज कोतवाली क्षेत्र में मोहनपुरा के पास शिव इंटर कॉलेज कांतोर के नजदीक हुआ. मैक्स पिकअप में कुल 26 श्रद्धालु सवार थे. सभी राजस्थान के करौली जनपद के रहने वाले बताए जा रहे हैं और सोरों में अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे थे. इसी दौरान पिकअप आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.

मौके पर 3 की मौत, अलीगढ़ में 3 ने तोड़ा दम

हादसे में मौके पर 2 पुरुष और 1 महिला समेत तीन लोगों की मौत हुई थी. वहीं, घायल 23 लोगों में 7 बच्चे, 8 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल हैं. गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया था. वहां उपचार के दौरान दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई. इसके बाद हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई.

डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

हादसे की सूचना मिलते ही डीएम और एसपी समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य कराया गया. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया. पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. दुर्घटना में शामिल वाहनों को लेकर भी पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है.

Must Read- हापुड़ के गंगा एक्सप्रेस-वे पर 100 की स्पीड में बेकाबू हुई थार, 5-6 बार पलटी, सगे भाइयों समेत 4 की मौत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola