हापुड़ के गंगा एक्सप्रेस-वे पर 100 की स्पीड में बेकाबू हुई थार, 5-6 बार पलटी, सगे भाइयों समेत 4 की मौत

Updated:
विज्ञापन

सगे भाइयों समेत 4 की मौत

Hapur Accident: हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हुआ. तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर कई बार पलटी, जिसमें सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. एक युवक गंभीर रूप से घायल है.

विज्ञापन

Hapur Accident: हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है. सभी मृतक बदायूं के रहने वाले थे और दिल्ली जा रहे थे. हादसा इतना भीषण था कि थार की छत टूटकर अलग हो गई और बोनट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

विज्ञापन

100 की रफ्तार में डगमगाई थार, 5-6 बार पलटी

हादसा जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर सिंभावली थाना क्षेत्र में रात 11:56 बजे हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक्सप्रेस-वे पर थार अचानक डगमगाने लगी और देखते ही देखते करीब 5-6 बार पलटते हुए सड़क किनारे जा गिरी. गाड़ी में सवार लोग अंदर फंस गए थे. आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

अस्पताल पहुंचते ही चार को मृत घोषित किया

पुलिस के मुताबिक, डायल-112 पर गंगा एक्सप्रेस-वे पर थार (DL 8C BL 9822) के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी को सीएचसी सिखेड़ा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पालपुर निवासी जोगिंदर (26), मेवली निवासी सगे भाई सुखबीर (25) और जसवंत (20) तथा पुरदलपुर निवासी रवि (20) को मृत घोषित कर दिया. हादसे में पालपुर निवासी विष्णु (17) गंभीर रूप से घायल हुआ है. रवि और जोगिंदर ममेरे-फुफेरे भाई थे, जबकि घायल विष्णु उनका चचेरा भाई है.

रात 9 बजे घर से निकले थे, दिल्ली जा रहे थे

परिजनों के अनुसार, सभी लोग रविवार रात करीब 9 बजे घर से निकले थे. जोगिंदर खेती-किसानी करते थे और थार उन्हीं की थी. रवि दिल्ली में नौकरी करता था, जबकि बाकी लोग भी दिल्ली में प्लास्टिक-पॉलिएस्टर बनाने का काम करते थे. मृतकों में सुखबीर शादीशुदा थे, जबकि बाकी की शादी नहीं हुई थी. थाना प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Must Read- यूपी के प्रमुख स्टेशनों पर शुरू होंगे महिला उत्पाद केंद्र: आजीविका मिशन को मिली नई दिशा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola