शशि थरूर के साले साहब संभालेंगे इंडियन आर्मी की सबसे बड़ी कमान, अपनी खुशी रोक नहीं पाए सांसद; कही ये बात

Updated:
विज्ञापन

शशि थरूर ने इस नियुक्ति को परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया. फोटो- एक्स और ANI.

Shashi Tharoor Brother in Law Army: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपने बहनोई लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर के भारतीय सेना की दक्षिणी कमान के कमांडर नियुक्त होने पर खुशी जताई. उन्होंने इसे परिवार और देश के लिए गर्व का क्षण बताया. राजेश पुष्कर शशि थरूर की दिवंगत पत्नी सुनंदा पुष्कर के भाई हैं.

विज्ञापन

Shashi Tharoor Brother in Law Army: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भारतीय सेना में एक अहम नियुक्ति को लेकर खुशी और गर्व जाहिर किया है. उन्होंने अपने बहनोई (साले साहब) लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर के भारतीय सेना की प्रतिष्ठित दक्षिणी कमान के नए सेना कमांडर नियुक्त होने पर उन्हें बधाई दी. शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर से फोन पर बात की और इस उपलब्धि पर अपनी खुशी जाहिर की.

सोशल मीडिया एक्स पर किए गए पोस्ट में शशि थरूर ने राजेश पुष्कर के साथ एक फोटो साझा की. लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर शशि थरूर की दिवंगत पत्नी सुनंदा पुष्कर के भाई हैं. इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह भारतीय सेना का शानदार अभियान था. पाकिस्तान ने भारत के सामने घुटने टेके थे. उन्होंने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर जारी है, जब भी सिंदूर-2 होगा भारतीय सेना जल, थल और नभ हर तरह से ऑपरेशन करने के लिए तैयार है. 

1 जुलाई से संभालेंगे दक्षिणी कमान की जिम्मेदारी

थरूर ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर को दक्षिणी कमान का आर्मी कमांडर नियुक्त किया गया है. वह 1 जुलाई से इस जिम्मेदारी को संभालेंगे. उन्होंने लिखा कि भारतीय सेना में कुल छह ऑपरेशनल कमांड हैं और इनमें दक्षिणी कमान क्षेत्रफल के लिहाज से सबसे बड़ी कमान है. यह देश के बेहद महत्वपूर्ण और रणनीतिक हिस्सों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालती है.

शशि थरूर ने जताया परिवार का गर्व

थरूर ने अपने पोस्ट में कहा कि राजेश पुष्कर की सैन्य क्षमता, शानदार रिकॉर्ड और वर्दी के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें पूरा भरोसा है कि वह इस जिम्मेदारी को बेहतरीन तरीके से निभाएंगे. उन्होंने लिखा,  ‘उनकी सैन्य प्रतिभा, शानदार रिकॉर्ड और वर्दी के प्रति पूरी निष्ठा को जानते हुए मुझे पूरा विश्वास है कि वह इस जिम्मेदारी को सर्वोच्च सम्मान के साथ निभाएंगे.’

उन्होंने आगे कहा कि यह पूरे परिवार के लिए बेहद गर्व का क्षण है और देश के लिए भी भरोसे का समय है. एक सक्षम और समर्पित अधिकारी इतनी बड़ी जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं.

पिपिंग सेरेमनी की तस्वीर भी साझा की

शशि थरूर ने अपनी पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर और उनकी पत्नी अनु के साथ नजर आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि यह तस्वीर उस समय की है जब राजेश पुष्कर मेजर जनरल बने थे और उनकी ‘पिपिंग सेरेमनी’ हुई थी.

ये भी पढ़ें:- ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए 6 जवानों के नाम पहली बार सामने आए, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर दर्ज हुई वीरों की गाथा

थरूर ने नई भूमिका के लिए मांगीं शुभकामनाएं

थरूर ने देशवासियों से भी लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर को शुभकामनाएं देने की अपील की. उन्होंने लिखा, ‘कृपया मेरे साथ मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दें, क्योंकि वह इस नई भूमिका में देश की सेवा और सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं.’ पोस्ट के अंत में उन्होंने ‘जय हिंद!’ लिखा.

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola