''संन्‍यासी'' सिद्धेश्‍वर स्‍वामी ने लौटाया पद्मश्री सम्‍मान, PM मोदी को पत्र लिख बताया कारण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2018 5:42 PM

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : आध्यात्मिक गुरु सिद्धेश्वर स्वामी ने पद्मश्री सम्‍मान लेने से इनकार कर दिया है. उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इसका कारण बताया. स्‍वामीजी ने मोदी को लिखे खत में कहा है कि एक संन्यासी होने के नाते उनकी दिलचस्पी पुरस्‍कारों में नहीं है. उन्होंने पीएम मोदी को पत्र में लिखा, ‘मैं […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : आध्यात्मिक गुरु सिद्धेश्वर स्वामी ने पद्मश्री सम्‍मान लेने से इनकार कर दिया है. उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इसका कारण बताया. स्‍वामीजी ने मोदी को लिखे खत में कहा है कि एक संन्यासी होने के नाते उनकी दिलचस्पी पुरस्‍कारों में नहीं है.

उन्होंने पीएम मोदी को पत्र में लिखा, ‘मैं सम्मानित पद्मश्री अवॉर्ड दिये जाने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद देता हूं, लेकिन आपके और सरकार के पूरे सम्मान के साथ मैं आपसे कहना चाहता हूं कि मैं यह अवॉर्ड नहीं लेना चाहता.’

उन्होंने कहा कि है कि उन्हें उम्मीद है कि पीएम नरेंद्र मोदी उनके सम्मान न लेने के फैसले का समर्थन करेंगे. आपको बता दें कि पीएम मोदी ने आज ही अपने ‘मन की बात’ में देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा था कि इस बार पद्मश्री पुरस्कार के लिए बड़े शहरों में रहने वालों की बजाए, छोटे शहरों में रहने वाले ऐसे लोगों को चुना गया जो समाज की बेहतरी के लिए बेहतरीन काम कर रहे हैं.

एक अंग्रेजी अखबार को दिये इंटरव्यू में स्वामीजी ने कहा कि उनके अलावा और भी बहुत से लोग हैं, जिन्हें ये पुरस्कार मिलना चाहिए. ये पुरस्कार उन्हें दे दिया जाना चाहिए. उन्‍होंने कहा कि वे नि:स्‍वार्थ भाव से समाज की सेवा कर रहे हैं. वे संन्‍यासी है और इस प्रकार के सम्‍मान और पुरस्‍कार को नहीं अपना सकते.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola