बारिश और बर्फबारी ने उत्तर भारत में बढ़ायी ठंड, सप्लाई पाइप के भीतर ही जम गया पानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jan 2018 7:55 AM
नयी दिल्ली : हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में मंगलवार को बर्फबारी हुई जबकि मैदानी इलाकों में छिटपुट बारिश से हालात और सर्द बने रहे. कृषि विशेषज्ञों की मानें तो इस समय हल्की बारिश फसल के लिए अच्छी मानी जाती है. मौसम विज्ञानियों ने कश्मीर घाटी में बर्फबारी या बारिश का अनुमान […]
नयी दिल्ली : हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में मंगलवार को बर्फबारी हुई जबकि मैदानी इलाकों में छिटपुट बारिश से हालात और सर्द बने रहे. कृषि विशेषज्ञों की मानें तो इस समय हल्की बारिश फसल के लिए अच्छी मानी जाती है.
मौसम विज्ञानियों ने कश्मीर घाटी में बर्फबारी या बारिश का अनुमान जताया है. कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में मौसम पहले से सर्द है. हालात ऐसे हैं कि यहां पानी पाइप के भीतर जम गया. मैदानी इलाकों में कोहरे से यातायात प्रभावित हुआ. आसमान में बादल छाये रहने से तापमान तेजी से गिरा.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश और कोहरे के कारण मौसम ठंडा बना रहा. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शहर का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहा. सफदरजंग वेधशाला ने मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे तक 4.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की थी.
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और आस पास के इलाकों सिरमौर, सोलन और लाहौल तथा स्पीति में बर्फबारी हुई. कश्मीर के करगिल में तापमान शून्य से 19.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा. लेह में पारा शून्य से 14 डिग्री सेल्सियस कम रहा. श्रीनगर में शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया. पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई. पंजाब में अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में तापमान क्रमश: 6.7 डिग्री, 6.4 डिग्री और 9.6 डिग्री दर्ज किया गया.
हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री दर्ज किया गया. पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई. उत्तर प्रदेश में फुरसतगंज 3.6 डिग्री तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










