नॉर्थ इंडिया में लगातार कहर बरपा रही है ठंड, कश्मीर के तापमान में और गिरावट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jan 2018 10:37 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली: उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों मेंशनिवार को शीतलहर का प्रकोप जारी रहा. कश्मीर में तापमान में और गिरावट दर्ज की गयी. इसके साथ ही, हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान शून्य से नीचे रहा. जम्मू-कश्मीर के करगिल में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ, क्योंकि वहां पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 19.6 […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों मेंशनिवार को शीतलहर का प्रकोप जारी रहा. कश्मीर में तापमान में और गिरावट दर्ज की गयी. इसके साथ ही, हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान शून्य से नीचे रहा. जम्मू-कश्मीर के करगिल में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ, क्योंकि वहां पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, राज्य के घाटी और लद्दाख क्षेत्र में शीतलहर ने अपना शिकंजा कस दिया है.

इसे भी पढ़ें : सर्दी के सितम: झारखंड में फिर बढ़ी ठंड, रांची का पारा गिरकर 6 डिग्री पर पहुंचा, जानें बिहार का हाल

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में तापमान शून्य से नीचे 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, क्योंकि स्कीइंग-रिसॉर्ट गुलमर्ग को छोड़कर पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. दक्षिण कश्मीर के काजीकुंड में पारा शून्य से नीचे चार डिग्री सेल्सियस, कोकेरनाग में शून्य से नीचे 2.2 डिग्री सेल्सियस जबकि उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से नीचे 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

उन्होंने बताया कि गुलमर्ग में पारा शून्य से नीचे 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि शुक्रवार के शून्य से नीचे 8.6 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री अधिक है. हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड रही, क्योंकि न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 12 डिग्री सेल्सियस और शून्य से नीचे 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने मंगलवार से अगले छह दिनों के दौरान निचले, मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वर्षा, गरज चमक और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है. पंजाब और हरियाणा में हाड़ कंपाने वाले ठंड पड़ रही है. आदमपुर सबसे ठंडा रहा, जहां का तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से एक डिग्री ऊपर है.

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में नजीबाबाद और मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पूर्वी और पश्चिमी हिस्से के कुछ स्थानों पर कोहरा छाया रहा. राजस्थान में हिल स्टेशन माउंट आबू सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बताया कि चुरू में तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola