गुजरात में चुनाव प्रचार कर रहे राहुल गांधी पाव भाजी के ठेले पर पहुंचे, चखा स्वाद, देखें वीडियो

अहमदाबाद : गुजरात चुनाव में अपनी पूरी ऊर्जा लगाने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लोगों से जुड़ने के लिए शुरू से ही कुछ न कुछ नया करते आये हैं. इसी क्रम में वे आज एक पॉव भाजी के ठेले पर पहुंच गये. चुनाव प्रचार के दौरान तारापुर में राहुल गांधी एक भाव भाजी के ठेले […]
अहमदाबाद : गुजरात चुनाव में अपनी पूरी ऊर्जा लगाने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लोगों से जुड़ने के लिए शुरू से ही कुछ न कुछ नया करते आये हैं. इसी क्रम में वे आज एक पॉव भाजी के ठेले पर पहुंच गये. चुनाव प्रचार के दौरान तारापुर में राहुल गांधी एक भाव भाजी के ठेले पर पहुंचे और पाव भाजी का आनंद लिया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गये.
#WATCH Rahul Gandhi at a local 'Pav Bhaaji' stall in Tarapur #Gujarat pic.twitter.com/KGiPsqA8oK
— ANI (@ANI) December 8, 2017
राहुल गांधी गर्मजोशी से लोगों से मिले और उन्हें देख कर हाथ भी हिलाया. राहुल गांधी वीडियो में इस दौरान ठेले वाले से बातचीत करते भी दिख रहे हैं, जिससे लगता है कि वे उससे पाव भाजी के बारे में या उसके बारे में कुछ पूछ रहे हैं. राहुल गांधी को अपने ठेले पर देख कर ठेले वाला भी खुश नजर आ रहा है. इससे पहले रोड शो के दौरान एक लड़की राहुल गांधी की गाड़ी पर चढ़ गयी थीं और उनके साथ सेल्फी ली थी.
Rahul Gandhi at a local 'Pav Bhaaji' stall in Tarapur #Gujarat pic.twitter.com/w3kI4NM8Qp
— ANI (@ANI) December 8, 2017
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




