बोलीं सोनिया गांधी- भारत की महान बेटी इंदिरा ने देश को एकजुट किया, धर्मनिरपेक्षता के लिए लड़ीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2017 1:03 PM
नयी दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की रविवार को 100वीं जयंती हैं. इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस उपाध्यत्र राहुल गांधी ने शक्ति स्थल जाकर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि इंदिरा जी भारत […]
नयी दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की रविवार को 100वीं जयंती हैं. इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस उपाध्यत्र राहुल गांधी ने शक्ति स्थल जाकर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि इंदिरा जी भारत की आयरन लेडी थीं. उन्होंने कड़े संघर्ष के साथ अपने सोचे हुए कार्यों का पूरा किया. इंदिरा गांधी वंचितों और पिछड़ों के लिए काम करती थीं. उन्हें धर्मनिरपेक्षता पर विश्वास था. वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जन्मशताब्दी पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने कहा कि इतिहास के पन्नों से उन्हें कभी मिटाया नहीं जा सकता है.
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भारत की महान बेटी थीं जिन्होंने देश को एकजुट किया तथा उन ताकतों के खिलाफ लड़ीं जो लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश कर रहे थे. इंदिरा की 100वीं जयंती के मौके पर आयोजित एक फोटो प्रदर्शनी के उद्घाटन के मौके पर सोनिया ने कहा, मैंने सुना है कि इंदिरा जी को आयरन लेडी कहा जाता है. लेकिन मैं उनके बारे में यह कहूंगी कि उनमें उदारता और मानवता थी. वह लडीं, लेकिन अपने निजी हित के लिए नहीं लडीं. वह अपने सिद्धांत के लिए लडीं. उन्होंने गरीबों और शोषितों के लिए लडाई लडी और उनकी आवाज को एकसाथ जोडने का काम किया. देश को एकजुट किया.
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी तथा कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी वाले इस कार्यक्रम में सोनिया ने कहा, इंदिरा जी धर्मनिरपेक्षता के लिए लडीं. उनकी लडाई उन ताकतों के खिलाफ थी जो भारत के लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने भारत की विविधता तथा मजबूत लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को आगे बढाया। पूर्व प्रधानमंत्री की विदेश नीति और सुरक्षा नीति की तारीफ करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, वह एक संप्रभु देश के तौर पर भारत के हितों के लिए और महाशक्तियों के वर्चस्व के खिलाफ लडीं. बांग्लादेश की स्थापना उनके इसी रख का प्रतीक है. वह भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों पर ले गयी.
उन्होंने कहा, मैंने उनको बहुत करीब से देखा है. वह हमेशा देश के बारे में सोचती थीं। हम सब आज इस महान देश की महान बेटी को याद करने के लिए एकत्र हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










