ePaper

ISIS की धमकी: कुंभ और त्रिशूर मेले में करेंगे बड़ा आतंकी हमला

Updated at : 15 Nov 2017 1:20 PM (IST)
विज्ञापन
ISIS की धमकी: कुंभ और त्रिशूर मेले में करेंगे बड़ा आतंकी हमला

नयी दिल्ली : दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) ने भारत में हमले की धमकी दी है. आतंकी ने धमकी एक ऑडियो क्लिप के जरिए दी है. क्लिप में कुंभ मेले और त्रिशूर पुरम (केरल में मनाया जाने वाला हिन्दू त्योहार) में हमला करने की बात कही गयी है. यहां उल्लेख कर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) ने भारत में हमले की धमकी दी है. आतंकी ने धमकी एक ऑडियो क्लिप के जरिए दी है. क्लिप में कुंभ मेले और त्रिशूर पुरम (केरल में मनाया जाने वाला हिन्दू त्योहार) में हमला करने की बात कही गयी है. यहां उल्लेख कर दें कि दोनों मेले ऐसे हैं जहां भारी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होते हैं.

मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो, ऑडियो क्लिप मलयालम भाषा में है. इस ऑडियो में एक आतंकी भारत में मौजूद अपने समर्थकों को उकसा रहा है. ऑडियो क्लिप में आतंकी कह रहा है कि आतंकियों को कुंभ मेले और त्रिशूर पुरम को निशाना बनाना चाहिए. ऑडियो क्लिप में ये भी कहा गया है कि कुंभ में होने वाला आतंकी हमला अमेरिका के लास वेगास की तरह होगा. इतना ही नहीं आतंकी इस ऑडियो क्लिप में भारत के खिलाफ युद्ध करने की भी बात कह रहा है.

ऑडियो क्लिप की मुख्‍य बातें

खबरों की मानें तो, ऑडियो में आतंकी भारत में मौजूद अपने साथियों को हमले के तरीके बता रहा है. आतंकी कह रहा है कि वे चाहें तो लोगों के खाने में जहर मिला सकते हैं, चाहे तो कुंभ और त्रिशूर पुरम के दौरान लोगों पर ट्रक चढ़ा सकते हैं. आतंकी आगे कहता है कि हमारे एक समर्थक ने लास वेगास में अकेले ही कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया. आप कम से कम एक ट्रेन को पटरी से उतारने का प्रयास करें , या फिर चाकू से हमले को अंजाम दें.

लास वेगास हमला

यहां चर्चा कर दें कि लास वेगास में जो हमला हुआ था उसमें 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी थी. यह हमला एक अकेले शख्स ने किया था जिसके पास से कई सारी बंदूकें मिलीं थीं. हमले को अंजाम देने के बाद आतंकी ने खुद को भी मार लिया था.

ऑडियो में कुरान का जिक्र

पुलिस को अंदेशा है कि ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज राशिद अब्दुल्लाह की है, जो इस्लामिक स्टेट के कासरगोड मॉड्यूल का सदस्य है. यह आतंकी भारत के केरल में रहता था. अब यह आतंकी आईएस में शामिल हो चुका है. ऑडियो क्लिप में कुरान को कोट किया गया है और दावा किया गया है कि यह दौलतुम इस्लाम की इस तरह की 50वीं क्लिप है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola