ePaper

राहुल गांधी का पलटवार : जेटली जी, इज आॅफ डूइंग बिजनेस पर जनता का सर्टिफिकेट चाहिए

Updated at : 01 Nov 2017 5:35 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल गांधी का पलटवार : जेटली जी, इज आॅफ डूइंग बिजनेस पर जनता का सर्टिफिकेट चाहिए

भरुच : गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए गये कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इज आॅफ डूइंग बिजनेस पर वित्तमंत्री अरुण जेटली पर पलटवार किया है. आज सुबह भरूच में जब राहुल ने इज आॅफ डूइंग बिजनेस में भारत की रैकिंग सुधरने पर सरकार के उत्साह पर कटाक्ष किया था, जिस पर ट्वीट के जरिये […]

विज्ञापन

भरुच : गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए गये कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इज आॅफ डूइंग बिजनेस पर वित्तमंत्री अरुण जेटली पर पलटवार किया है. आज सुबह भरूच में जब राहुल ने इज आॅफ डूइंग बिजनेस में भारत की रैकिंग सुधरने पर सरकार के उत्साह पर कटाक्ष किया था, जिस पर ट्वीट के जरिये जेटली ने राहुल पर हमला बोला थाकि अब यूपीए के इज ऑफ करप्शन की जगह इज ऑफ बिजनेस ने ले ली है. इसके बाद फिर बारी राहुल गांधी की थी. शाम में भरूच में रोड शो पर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि भारत को अपने देशवासियों सर्टिफिकेट चाहिए. उन्होंने कहा कि जनता कह रही है कि नरेंद्र मोदी और अरुण जेटली फेल हो गये हैं.

राहुल गांधी ने कहा कि अरुण जेटली कुछ विदेशी एजेंसियों के आधार पर काम कर रहे हैं. भारत को विदेशी एजेंसियों से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है. राहुल गांधी ने कहा कि जेटली जी कहते हैं कि इज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत में सुधार हुआ है, क्या वे वास्तविक दुनिया में रहते हैं या सपनों की दुनिया में.

उधर, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी आज राहुल गांधी द्वारा इज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत के रैंक सुधरने की आलोचना किये जाने के बाद सवाल किया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष इज ऑफ डूइंग बिजनेस को कितना समझते हैं? उन्होंने कहा कि यह कोई भाजपा प्रायोजित रिपोर्ट नहीं है, बल्कि वैश्विक संस्था विश्व बैंक की रिपोर्ट है, तो क्या राहुल यह कहना चाहते हैं कि वे हमारे दबाव में काम करते हैं.

अब इज ऑफ डूइंग बिजनेस पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, राहुल को जेटली का करारा जवाब

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola