सोनिया गांधी की शिमला में तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Oct 2017 7:22 PM
नयी दिल्ली/शिमला : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत अचानक खराब हो गयी. उन्हें दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिस समय उनकी तबीयत खराब हुई उस समय वह शिमला में थीं. आनन-फानन में उन्हें शिमला से दिल्ली लाया गया. अस्पताल के चेयरमेन डॉ डीएस राना के मुताबिक शाम पांच बजे […]
नयी दिल्ली/शिमला : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत अचानक खराब हो गयी. उन्हें दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिस समय उनकी तबीयत खराब हुई उस समय वह शिमला में थीं. आनन-फानन में उन्हें शिमला से दिल्ली लाया गया. अस्पताल के चेयरमेन डॉ डीएस राना के मुताबिक शाम पांच बजे सोनिया गांधी को भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि पेट में दिक्कत के चलते उन्हें यहां लाया गया है. सोनिया गांधी को डॉक्टर अभी अपनी निगरानी में ही रखेंगे. रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल वह पूरी तरह स्वस्थ हैं. डॉक्टर ने कहा, उन्हें अब कोई परेशानी नहीं है.
सोनिया गांधी की पिछले कुछ सालों में कई बार तबीयत खराब हो चुकी है. इसी वर्ष 8 मई को भी सोनिया को फूड प्वाइजनिंग के चलते सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पिछले साल बनारस में एक चुनावी रैली के दौरान भी उनकी तबीयत बिगड़ गयी थी. शिमला में सोनिया की बेटी प्रियंका वाड्रा अपना मकान बनवा रही हैं. बताया जा रहा कि सोनिया बेटी का मकान देखने शिमला गयी थीं. हिमाचल में चुनाव के ऐलान के चलते भी सोनिया पिछले कुछ समय में कई बार राज्य का दौरा कर चुकी हैं. सोनिया के लगातार बीमार होने की वजह से उनकी राजनीतिक में सक्रियता कम होती जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










