ePaper

पीएम मोदी के लाल किला मैदान पहुंचने से पहले ही गिर गया रावण

Updated at : 30 Sep 2017 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी के लाल किला मैदान पहुंचने से पहले ही गिर गया रावण

नयी दिल्ली : यहां लाल किला मैदान पर रामलीला के आयोजन के सिलसिले में लगाया गया रावण का पुतला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने से कुछ घंटे पहले तेज हवा से गिर गया. कार्यक्रम आयोजक श्री धार्मिक लीला कमेटी के प्रेस सचिव रवि जैन ने बताया कि 80 से 90 फुट ऊंचा पुतला तेज हवा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : यहां लाल किला मैदान पर रामलीला के आयोजन के सिलसिले में लगाया गया रावण का पुतला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने से कुछ घंटे पहले तेज हवा से गिर गया.

कार्यक्रम आयोजक श्री धार्मिक लीला कमेटी के प्रेस सचिव रवि जैन ने बताया कि 80 से 90 फुट ऊंचा पुतला तेज हवा के कारण गिर गया.

इस घटना से अधिकारी सकते में आ गये, क्योंकि वे लोग शाम के वक्त प्रधानमंत्री की अगवानी करने की तैयारी में जुटे थे. जैन ने इसे एक छोटी सी घटना बताया और कहा कि पुतला फिर से खड़ा कर दिया गया. जैन ने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने हालांकि, जैन के दावे से असहमति जताते हुए कहा कि पुतले के पास खड़े दो लोगों को मामूली चोटें आयीं और उनका प्राथमिक उपचार किया गया.

गौरतलब है कि श्री धार्मिक लीला कमेटी लाल किला मैदान में हर साल रामलीला समारोह का आयोजन करने वाली पुरानी संस्थाओं में एक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola