ePaper

यशवंत के आलेख पर चिदंबरम ने सरकार से पूछा, कब तक प्रधानमंत्री के वाक्पटु बयानों में छिपोगे?

Updated at : 27 Sep 2017 5:30 PM (IST)
विज्ञापन
यशवंत के आलेख पर चिदंबरम ने सरकार से पूछा, कब तक प्रधानमंत्री के वाक्पटु बयानों में छिपोगे?

नयी दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने आज इंडियन एक्सप्रेस अखबार में छपे वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत सिन्हा के आलेख के बाद कहा हैउन्होंने सच कहा है और उनके कथन से अर्थव्यवस्था के बारे में हमारे नजरिये की ही पुष्टि हुई है. चिदंबरम ने कहा – यशवंत सिन्हा ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने आज इंडियन एक्सप्रेस अखबार में छपे वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत सिन्हा के आलेख के बाद कहा हैउन्होंने सच कहा है और उनके कथन से अर्थव्यवस्था के बारे में हमारे नजरिये की ही पुष्टि हुई है. चिदंबरम ने कहा – यशवंत सिन्हा ने वही कहा है जो हम 18 महीने से कहते आ रहे हैं. चिदंबरम ने आज सवाल उठाया कि कब तब प्रधानमंत्री की वाक्पटुता में सरकार को छिपाओगे?

चिदंबरम ने कहा कि अर्थव्यवस्था की पतली हालत को लेकर सरकार बेखबर है. उन्होंने सरकार से सवाल किया कि वह कब तक प्रधानमंत्री के बड़ बोले बयानों और पार्टी के नारों के पीछे छुपेगी. पूर्व वित्तमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अर्थव्यवस्था की कई कमजोरियों व मिस मैनेजमेंट को बेनकाब किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola