पीएम मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ावा देने के लिये खेल, सिनेमा समेत कई हस्तियों को लिखा पत्र

नयी दिल्लीः स्वच्छ भारत अभियान के तीन साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योग, खेल, सिनेमा समेत विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों को खत लिखकर स्वच्छता ही सेवा अभियान के लिये उनका समर्थन मांगा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सबसे अच्छी सेवा है. प्रधानमंत्री मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को साफ-सफाई को […]
नयी दिल्लीः स्वच्छ भारत अभियान के तीन साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योग, खेल, सिनेमा समेत विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों को खत लिखकर स्वच्छता ही सेवा अभियान के लिये उनका समर्थन मांगा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सबसे अच्छी सेवा है. प्रधानमंत्री मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को साफ-सफाई को बढावा देने के लिये स्वच्छ भारत अभियान शुरु करते हुये खुद हाथों में झाडू थामी थी.
उन्होंने प्रमुख हस्तियों, प्रमुख उद्योगपतियों, खिलाडयिों, फिल्म कलाकारों, धर्म गुरओं और अन्य प्रसिद्ध तथा प्रमुख लोगों को व्यक्तिगत खत लिखकर उनसे समर्थन मांगा. अपने संक्षिप्त खत में विषय का जिक्र करते हुये उन्होंने इसे महात्मा गांधी के दिल के बेहद करीब बताते हुये मोदी ने कहा कि बापू मानते थे कि स्वच्छता का पालन हम सभी को करना चाहिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




