ePaper

न्यायालय ने 24 सप्ताह के मस्तिष्क रहित भ्रूण के गर्भपात की अनुमति दी

Updated at : 31 Aug 2017 2:53 PM (IST)
विज्ञापन
न्यायालय ने 24 सप्ताह के मस्तिष्क रहित भ्रूण के गर्भपात की अनुमति दी

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने पुणे की एक महिला को 24 सप्ताह वाले उस गर्भ के समापन की आज अनुमति दे दी जिसमें कपाल अथवा मस्तिष्क नहीं है. शीर्ष न्यायालय ने पुणे के बीजे सरकारी मेडिकल कॉलेज के मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर इस महिला को गर्भपात की अनुमति दी. रिपोर्ट में […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
उच्चतम न्यायालय ने पुणे की एक महिला को 24 सप्ताह वाले उस गर्भ के समापन की आज अनुमति दे दी जिसमें कपाल अथवा मस्तिष्क नहीं है. शीर्ष न्यायालय ने पुणे के बीजे सरकारी मेडिकल कॉलेज के मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर इस महिला को गर्भपात की अनुमति दी. रिपोर्ट में कहा गया था कि इस विसंगति का कोई इलाज नहीं है.

न्यायमूर्ति सीए बोबडो और न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव की पीठ ने अपने आदेश में कहा, ‘ ‘हम गर्भपात की अनुमति प्रदान करने को उचित और न्याय के हित में मानते हैं. ‘ ‘ बीस वर्षीय महिला की जांच पुणे के अस्पताल में की गई थी. इसके बाद चिकित्सकों ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि भ्रूण में ‘ ‘कपाल और मस्तिष्क का पूरी तरह अभाव है और इसके बचने की उम्मीद बेहद कम है.

पटना की रेप पीड़िता को नहीं मिली थी गर्भपात की इजाजत, अब दस साल की पीड़िता ने मांगी अनुमति

केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल रंजीत कुमार ने पीठ को बताया कि सरकार ने उच्चतम न्यायालय के पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुसार सभी राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों से गर्भपात के इस तरह के मामलों से निबटने के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन करने के लिए कहा है. कुमार ने न्यायालय में कहा, ‘ ‘सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों से इस तरह के मेडिकल बोर्ड का गठन करने के लिए कहा है. ‘ ‘

न्यायालय ने यह आदेश महिला की ओर से गर्भपात कराने की अनुमति के लिए दायर उस याचिका पर दिया जिसमें कहा गया था कि भ्रूण में कपाल निर्मित नहीं हुआ है और अगर बच्चे का जन्म जीवित अवस्था में हो भी जाता है तो भी वह ज्यादा दिन जीवित नहीं रह सकेगा. गौरतलब है कि चिकित्सीय गर्भ समापन कानून की धारा 3(2)(बी) गर्भधारण करने के 20 सप्ताह के बाद के गर्भ को गिराने की अनुमति नहीं देती.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola