निजता के अधिकार फैसले का असर बीफ खाने के मामले पर भी पड़ेगा : सुप्रीम कोर्ट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Aug 2017 2:26 PM
नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने आज कहा कि निजता के अधिकार को बुनियादी अधिकार घोषित करने के उसके फैसले का असर महाराष्ट्र में बीफ रखने से संबंधित मामलों पर भी कुछ हद तक पड़ेगा.शीर्ष अदालत ने यह टिप्पणी बंबई उच्च न्यायालय के छह मई 2016 के फैसले के खिलाफ अपीलों की सुनवाई के दौरान […]
नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने आज कहा कि निजता के अधिकार को बुनियादी अधिकार घोषित करने के उसके फैसले का असर महाराष्ट्र में बीफ रखने से संबंधित मामलों पर भी कुछ हद तक पड़ेगा.शीर्ष अदालत ने यह टिप्पणी बंबई उच्च न्यायालय के छह मई 2016 के फैसले के खिलाफ अपीलों की सुनवाई के दौरान की जिसमें उच्च न्यायालय ने ऐसे मामलों में बीफ रखने को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया था जिनमें पशुओं का वध राज्य के बाहर किया गया हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










