ePaper

#Triple Talaq: सुप्रीम कोर्ट के फैसले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया ऐतिहासिक

Updated at : 22 Aug 2017 9:30 AM (IST)
विज्ञापन
#Triple Talaq: सुप्रीम कोर्ट के फैसले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया ऐतिहासिक

नयी दिल्ली : भाजपा और कांग्रेस ने तीन तलाक की प्रथा को असंवैधानिक ठहराने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और कहा कि यह लैंगिक न्याय और समानता की दिशा में बढ़ाया गया एक कदम है. फैसले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक बताया है. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि सुप्रीम […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भाजपा और कांग्रेस ने तीन तलाक की प्रथा को असंवैधानिक ठहराने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और कहा कि यह लैंगिक न्याय और समानता की दिशा में बढ़ाया गया एक कदम है. फैसले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक बताया है. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि सुप्रीम कोर्ट का तीन तलाक पर फैसला ऐतिहासिक है. यह मुस्लिम महिलाओं को समानता देता है और महिला सशक्तीकरण के लिए एक मजबूत कदम है.

VIDEO: तीन तलाक के खिलाफ क्या है तीस साल पुराना शाह बानो केस?

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक आधुनिक समाज की तरक्की में अवरोधक माने जाने वाले इस मुद्दे पर आए न्यायालय के फैसले का स्वागत किया और केंद्र सरकार से इसपर जल्दी ही एक कानून लेकर आने को कहा. चौहान ने ट्विटर पर कहा, ‘ ‘हम तीन तलाक के मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हैं और केंद्र सरकार से अपील करते हैं कि वह जल्दी ही एक कानून लेकर आये. तीन तलाक जैसी परंपराएं हमारी बहन-बेटियों के लिए मानसिक और सामाजिक प्रताडना जैसी हैं और आधुनिक भारतीय समाज की प्रगति में रोडा हैं. ‘ ‘

ट्रिपल तलाक पर कांग्रेस का ‘पॉजिटिव मूव’, बताया – प्रगतिशील व धर्मनिरपेक्ष फैसला

कांग्रेस के नेता सलमान खुर्शीद ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि ‘ ‘यह एक अच्छा फैसला है. ‘ ‘ हालांकि उन्होंने यह कहा कि जितना अहम फैसला है, उतनी ही अहम उसके पीछे की तर्कशीलता भी है. किसी को भी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले इस तर्कशीलता को देखना चाहिए. केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने भी इसे ‘अच्छा फैसला ‘ बताते हुए कहा , ‘ ‘हम इसका स्वागत करते हैं. यह लैंगिक न्याय और लैंगिक समानता की दिशा में आगे की ओर बढते हुए उठाया गया कदम है. यह महिलाओं के लिए अच्छा है. ‘ ‘ जब उनसे पूछा गया कि क्या सरकार जल्दी ही इसपर एक कानून लाएगी, तो उन्होंने कहा कि सरकार इसपर कानून बनाने पर विचार करेगी.

#TripleTalaq : मुस्लिम संगठनों ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, महिलाओं में खुशी की लहर

भाजपा के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भी इसका स्वागत करते हुए कहा कि इसने सुधार लाने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है. स्वामी ने ट्विटर पर कहा, ‘ ‘प्रधान न्यायाधीश ने एक समझदार फैसला दिया है. उन्होंने तीन तलाक पर छह माह के लिए रोक लगायी है और संसद से कहा है कि वह इसकी खामियों को हटाए और कानून लेकर आए. ‘ ‘ स्वामी ने कहा कि इससे हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच नजदीकी आएगी और यह मुस्लिम महिलाओं के लिए एक बडा दिन है.

‘ट्रिपल तलाक’ पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, महिलाओं की एकजुटता की जीत

उन्होंने कहा, ‘ ‘हम खुश हैं कि हिंदू और मुस्लिम दोनों ही महिलाएं सुधार के लिए एकसाथ खडी हैं. ‘ ‘ उन्होंने कहा, ‘ ‘यह मुस्लिम महिलाओं के लिए एक बडा दिन है. उनके साहस और निर्भीकता को सलाम। वे असल सुधार के लिए खड़ी रही हैं और हमें उन्हें सलाम करना चाहिए और उनके साथ खडे होना चाहिए.’ ‘ भाजपा के प्रवक्ता और वरिष्ठ वकील अमन सिन्हा ने कहा कि इस फैसले ने नरेंद्र मोदी सरकार के रुख को दोषमुक्त कर दिया है. सिन्हा ने कहा कि पांच जजों वाली संवैधानिक पीठ की ओर से मुस्लिमों के बीच तीन तलाक की प्रथा को ‘असंवैधानिक ‘ घोषित किए जाने से मुस्लिम महिलाओं को एक सम्मानित जीवन जीने का अधिकार मिलेगा.

मुग़ल काल में तलाक़ के क्या नियम थे?

उन्होंने कहा, ‘ ‘ कोर्ट ने भारत सरकार के इस रुख को बरकरार रखा है कि तीन तलाक असंवैधानिक और भेदभावपूर्ण है. ‘ ‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस के भाषण का हवाला देते हुए वरिष्ठ वकील ने कहा, ‘ ‘प्रधानमंत्री ने तीन तलाक की प्रतिगामी प्रथा के कारण महिलाओं की दुखदायी स्थिति के मुद्दे को उठाया था और आज इसे असंवैधानिक ठहरा दिया गया है. ‘ ‘ सिन्हा ने कहा, ‘ ‘तीन तलाक के मुद्दे पर सरकार का रुख दोषमुक्त हो गया है. यह मुस्लिम महिलाओं को सम्मान एवं गरिमा के साथ जीवन जीने का अधिकार देगा.’ ‘ कोर्ट ने मंगलवार को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए मुस्लिमों में तीन तलाक की प्रथा को ‘अमान्य ‘, ‘अवैध ‘ और ‘असंवैधानिक ‘ घोषित कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola