''तीन तलाक'' पर सुप्रीम कोर्ट कल सुनाएगा फैसला

नयी दिल्ली : बहुचर्चित मुद्दा तीन तलाक को लेकर फैसले की घड़ी आ गयी है. क्या यह प्रथा सदा के लिए खत्म हो जाएगी या फिर इसे बरकरार रखा जाएगा. तमाम तरह के सवालों के जवाब अब मिल जाएंगे, लेकिन इसके लिए अब कुछ देर का इंतजार करना पड़ेगा. दरअसल मंगलवार 22 अगस्त को सुबह […]
नयी दिल्ली : बहुचर्चित मुद्दा तीन तलाक को लेकर फैसले की घड़ी आ गयी है. क्या यह प्रथा सदा के लिए खत्म हो जाएगी या फिर इसे बरकरार रखा जाएगा. तमाम तरह के सवालों के जवाब अब मिल जाएंगे, लेकिन इसके लिए अब कुछ देर का इंतजार करना पड़ेगा. दरअसल मंगलवार 22 अगस्त को सुबह 11 बजे तक सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर अपना फैसला सुना सकता है.
गौरतलब हो कि 11 मई से सुप्रीम कोर्ट में चल रही तीन तलाक के मुद्दे पर सुनवाई 18 मई को खत्म हुई थी और कोर्ट ने अपने आदेश को सुरक्षित रखा लिया था. उच्चतम न्यायालय ने सुनवाई के दौरान मुस्लिम निकायों से पूछा था कि कैसे तीन तलाक जैसी प्रथा ‘आस्था’ का विषय हो सकती है, जब वे कह रहे हैं कि यह ‘पितृसत्तात्मक’, ‘धर्मशास्त्र के अनुसार गलत’ और ‘पाप’ है. प्रधान न्यायाधीश जेएस खेहर की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने मुस्लिमों में प्रचलित तीन तलाक की प्रथा की संवैधानिक वैधता को चुनौती देनेवाली याचिकाओं पर केंद्र, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, ऑल इंडिया मुस्लिम वुमन पर्सनल लॉ बोर्ड और विभिन्न अन्य पक्षों की दलीलों को ग्रीष्मावकाश के दौरान छह दिन तक सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया.
मुसलिम समुदाय तीन तलाक की प्रथा बदल दें, नहीं तो सरकार ला सकती है कानून : वेंकैया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




