ePaper

बदसलूकी की शिकायत की तो सरेआम लड़के ने लड़की को जड़ा थप्पड़, मारी लात

Updated at : 19 Aug 2017 12:06 PM (IST)
विज्ञापन
बदसलूकी की शिकायत की तो सरेआम लड़के ने लड़की को जड़ा थप्पड़, मारी लात

इंदौर : आज भी दिखावे के लिए यह जरूर कहा जाता है कि हमारे देश में महिलाओं को देवी के समकक्ष समझा जाता है, लेकिन आये दिन जैसी घटनाएं हमारे समाज में होती रहती हैं, वे इस बात की सच्चाई को उजागर करती हैं. आज एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक एक […]

विज्ञापन

इंदौर : आज भी दिखावे के लिए यह जरूर कहा जाता है कि हमारे देश में महिलाओं को देवी के समकक्ष समझा जाता है, लेकिन आये दिन जैसी घटनाएं हमारे समाज में होती रहती हैं, वे इस बात की सच्चाई को उजागर करती हैं. आज एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक एक युवती को सिर्फ इसलिए थप्पड़ और लात मारता नजर आ रहा है, क्योंकि लड़की का कहना था कि वह उसके साथ बदसलूकी कर रहा है.

घटना मध्यप्रदेश के इंदौर की है, जहां के एक जिम में वर्कआउट के दौरान लड़की ने आरोप लगाया कि उक्त युवक उसके साथ बदतमीजी कर रहा है. बस लड़के ने लोगों के बीच में ही लड़की को पहले थप्पड़ मारा फिर उसे लात मारी.
कल दिल्ली से एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया था, जिसमें एक पांच सितारा होटल की कर्मी की साड़ी होटल के सिक्यूरिटी मैनेजर ने खिंची थी. ऐसी घटनाएं देश में आम हैं जब लड़कियों को अपमानित किया जाता है और उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola