ePaper

अरविंद पनगढ़िया ने नीति आयोग उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Updated at : 01 Aug 2017 4:23 PM (IST)
विज्ञापन
अरविंद पनगढ़िया ने नीति आयोग उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

नयी दिल्ली : नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढिया ने अपने पद से इस्तीफा दिया. उन्होंने कहा कि पठन-पाठन के क्षेत्र में वापस लौटेंगे. इस्तीफे के साथ ही 31 अगस्त का पनगढिया का कार्यालय में अंतिम दिन होगा. नरेंद्र मोदी सरकार ने योजना आयोग का रूपांतरण कर नीति आयोग का गठन किया था और प्रसिद्ध […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढिया ने अपने पद से इस्तीफा दिया. उन्होंने कहा कि पठन-पाठन के क्षेत्र में वापस लौटेंगे. इस्तीफे के साथ ही 31 अगस्त का पनगढिया का कार्यालय में अंतिम दिन होगा. नरेंद्र मोदी सरकार ने योजना आयोग का रूपांतरण कर नीति आयोग का गठन किया था और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अरविंद पनगढ़िया को इसका उपाध्यक्ष बनाया था. अरविंद पनगढ़िया ने कहा है कि वे आकादमिक क्षेत्र में अपनी वापसी करेंगे.

अरविंद पनगढ़िया अमेरिका के मशहूर कोलंबिया यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रहे हैं. उन्हें 2012 में पद्म विभूषण दिया गया था. 64 वर्षीय अरविंद पनगढ़िया एशियन डेवलपमेंट बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री रहे हैं. उन्होंने वर्ल्ड बैंक, आइएमएफ सहित कई अंतरराष्ट्रीय आर्थिक एजेंसियों के साथ काम किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola