बिहार में महागठबंधन का टूटना दुर्भाग्यपूर्ण : शरद यादव

नयी दिल्ली : वरिष्ठ जदयू नेता शरद यादव ने बिहार में ‘ ‘महा गठबंधन ‘ ‘ टूटने पर आज अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि यह बेहद ‘ ‘अफसोसनाक ‘ ‘ और ‘ ‘दुर्भाग्यपूर्ण ‘ ‘ है.एक चौंकाने वाले कदम के तहत पिछले हफ्ते जनता दल (युनाइटेड) के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार […]
नयी दिल्ली : वरिष्ठ जदयू नेता शरद यादव ने बिहार में ‘ ‘महा गठबंधन ‘ ‘ टूटने पर आज अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि यह बेहद ‘ ‘अफसोसनाक ‘ ‘ और ‘ ‘दुर्भाग्यपूर्ण ‘ ‘ है.एक चौंकाने वाले कदम के तहत पिछले हफ्ते जनता दल (युनाइटेड) के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव के राजद और कांग्रेस के साथ ‘ ‘महागठबंधन ‘ ‘ तोड़ दिया था.कुमार ने भाजपा के साथ गठबंधन कर नयी सरकार बना ली.
राजनीतिक गलियारों से ऐसी खबरें आ रहीं थीं कि शरद यादव को मनाने का प्रयास चल रहा है. ऐसी खबरें भी आयीं कि शायद उन्हें कोई महत्वपूर्ण पद या जिम्मेदारी सौंप दी जाये. लेकिन अब शरद यादव का जो बयान सामने आया है, उससे लगता नहीं कि उन्हें मनाने की कोशिश सफल हो पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




