सजा मिलने के पहले ही 1993 मुंबई धमाके के दोषी मुस्तफा दोसा ने अस्पताल में तोड़ा दम

Published at :28 Jun 2017 12:57 PM (IST)
विज्ञापन
सजा मिलने के पहले ही 1993 मुंबई धमाके के दोषी मुस्तफा दोसा ने अस्पताल में तोड़ा दम

मुंबई : मुंबई विस्फोटों के दोषी मुस्तफा दोसा की मौत हो गयी है. जानकारी के अनुसार आज उसे सीने में दर्द की शिकायत के बाद जे जे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसने दम तोड़ दिया. इससे पहले अस्पताल के डीन टीपी लहाने ने जानकारी दी, कि दोसा को अस्पताल के जेल वार्ड […]

विज्ञापन

मुंबई : मुंबई विस्फोटों के दोषी मुस्तफा दोसा की मौत हो गयी है. जानकारी के अनुसार आज उसे सीने में दर्द की शिकायत के बाद जे जे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसने दम तोड़ दिया. इससे पहले अस्पताल के डीन टीपी लहाने ने जानकारी दी, कि दोसा को अस्पताल के जेल वार्ड में देर रात तीन बजे भर्ती कराया गया. दोसा ने आर्थर रोड जेल में सीने में दर्द की शिकायत की थी और उसे अनियंत्रित उच्च रक्तचाप, मधुमेह और संक्रमण था.

मुंबई धमाके के दोषी फिरोज अब्दुल को लगने लगा मौत से डर, आजीवन कारावास के लिए कर रहा फरियाद

आपको बता दें कि सीबीआई ने विस्फोटों में दोसा की भूमिका को याकूब मेनन से ‘अधिक गंभीर ‘ करार देते हुए मंगलवार को अदालत से उसके लिए मृत्युदंड की मांग की थी. याकूब मेनन को फांसी दी जा चुकी है. सीबीआई ने कहा कि दोसा साजिशकर्ताओं में से एक था और इस अपराध में उसकी भूमिका सबसे अधिक थी.

दाऊद को लगा करारा झटका : UAE में 15 हजार करोड़ की संपत्ति जब्त

अदालत ने 16 जून को विस्फोट मामले में दोसा और प्रत्यपर्ति गैंगस्टर अबू सलेम सलेम सहित पांच अरोपियों को हत्या, साजिश और अब निरस्त हो चुके टाडा के तहत दोषी करार दिया था. छठे आरोपी रियाज सिद्दीकी को केवल टाडा के तहत ही दोषी पाया गया था.

मुंबई में 12 मार्च 1993 को हुए श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों में 257 लोग मारे गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola