राष्ट्रपति चुनाव : उद्धव ठाकरे से मिले अमित शाह, बंद कमरे में हुई घंटो मंथन

मुंबई : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात की. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ शाह ठाकरे के आवास मातोश्री पहुंचें और बंद कमरे में बैठक की. दोनों के बीच मुलाकात सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई और यह 75 मिनट तक चली. यह मुलाकात […]
मुंबई : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात की. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ शाह ठाकरे के आवास मातोश्री पहुंचें और बंद कमरे में बैठक की. दोनों के बीच मुलाकात सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई और यह 75 मिनट तक चली.
यह मुलाकात उस वक्त हुई जब शाह ने एक दिन पहले कहा था कि उनकी पार्टी राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार तय करने से पहले अपने सहयोगियों के साथ विचार-विमर्श करेगी. शाह तीन दिनों के महाराष्ट्र दौरे पर हैं. शिवसेना ने हाल ही में राष्ट्रपति पद के लिए हरित क्रांति के जनक एम एस स्वामीनाथन का नाम सुझाया था. ठाकरे की पार्टी ने पहले कहा था कि राष्ट्रपति चुनाव में वह ‘स्वतंत्र ‘ रास्ता चुन सकती है.
राष्ट्रपति चुनाव : शिवसेना की ‘जिद्द’ के बीच राष्ट्रपति से मिले संघ प्रमुख मोहन भागवत
Mumbai: BJP President Amit Shah arrives at 'Matoshree', to meet Uddhav Thackeray shortly over presidential elections pic.twitter.com/cKidNYjHKk
— ANI (@ANI) June 18, 2017
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




