किंग आॅफ फेसबुक बने पीएम नरेंद्र मोदी........ जानिए कैसे ?
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jun 2017 1:13 PM (IST)
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया रिकॉर्ड जुड़ गया है. पीएम मोदी की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, इसी के चलते मोदी दुनियाभर में फेसबुक पर सबसे ज्यादा फॉलो किये जानेवाले नेता बन गये हैं. अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी फॉलोवर्स के मामले में पीएम मोदी से पीछे हैं. वहीं […]
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया रिकॉर्ड जुड़ गया है. पीएम मोदी की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, इसी के चलते मोदी दुनियाभर में फेसबुक पर सबसे ज्यादा फॉलो किये जानेवाले नेता बन गये हैं. अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी फॉलोवर्स के मामले में पीएम मोदी से पीछे हैं. वहीं पीएमओ इंडिया का ऑफिशियल फेसबुक पेज तीसरे नंबर पर है.
गैजेट्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार द्वारा चलाये गये कैंपेन डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और स्वच्छ भारत सबसे ज्यादा इंगेज्ड कैंपेन रहे. पीएम मोदी का फेसबुक पेज 4.19 करोड़ लाइक्स के साथ पहले नंबर पर है, वहीं 2.22 करोड़ लाइक्स के साथ ट्रंप का फेसबुक पेज दूसरे नंबर पर और 1.35 करोड़ लाइक्स के साथ पीएमओ इंडिया का फेसबुक पेज तीसरे नंबर पर है. पीएम मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार ने केंद्र में रहते हुए अपने तीन वर्ष पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर किये गये सर्वे से पता चलता है कि मोदी सरकार की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है. मोदी के फेसबुक पेज पर मई 2014 में जब चुनाव के परिणाम घोषित हुए तब 1.4 करोड़ फॉलोअर्स थे. अब ये आंकड़ा बढ़ कर 4.19 करोड़ हो गया है.
नरेंद्र मोदी न केवल फेसबुक पर बल्कि इंस्टाग्राम पर भी डोनाल्ड ट्रंप से आगे हैं. इस फोटो शेयरिंग ऐप पर पीएम मोदी के कुल 68 लाख फॉलोअर्स हैं, वहीं उनके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नंबर है, जिनके 63 लाख फॉलोअर्स हैं. ये जानकारी हाल ही में ट्वीप्लोमेसी ने ट्वीट के जरिये दी थी. हालांकि, बराक ओबामा अब भी 5.4 करोड़ फॉलोअर्स के साथ टॉप पर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




