Muzaffarpur Weather News: आंधी-पानी का कहर: पीपल का पेड़ गिरने से मार्ग बाधित, 11 हजार का तार टूटा
पीपल का पेड़ गिरने से मार्ग बाधित, 11 हजार का तार टूटा
Muzaffarpur Weather News: बुधवार दोपहर आई तेज आंधी से कई जगहों पर गिरे पेड़ और बिजली के पोल.पिलखी-सैदपुर सड़क पर यातायात ठप, पेड़ काटकर रास्ता साफ करने में जुटी टीम.आम और मक्के की फसल को भारी नुकसान.खबर नीचे पढ़ें....
मुजफ्फरपुर के बंदरा से सूर्यमणि कुमार की रिपोर्ट।
Muzaffarpur Weather News: मुजफ्फरपुर जिला के बंदरा प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की दोपहर आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश आम लोगों के लिए बड़ी आफत साबित हुई.अचानक मौसम का मिजाज बदलने और आई तेज आंधी के कारण कई जगहों पर विशाल पेड़जड़ से उखड़करसड़कों पर गिर गए, तो वहीं कई इलाकों में बिजली के पोल भी धराशायी हो गए.इस प्राकृतिक आपदा के चलते क्षेत्र में आवागमन और बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है.

विशाल पीपल का पेड़ गिरने से सड़क मार्ग पूरी तरह बंद
आंधी का सबसे बड़ा असर पियर थाना के सामने देखने को मिला, जहां ब्रह्मस्थान के पास स्थित एक बेहद विशाल पीपल का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया.पेड़ गिरने के कारण पिलखी से सैदपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया.घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.देर शाम तक स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों के सहयोग से पेड़ को कुल्हाड़ी व कटर से काटकर मार्ग बहाल कराने का प्रयास लगातार जारी रहा.
11 हजार वोल्ट का तार टूटा, पूरे इलाके की बत्ती गुल
तेज आंधी के कारण रामपुरदयाल के बरकुरबा चौक के नजदीक से गुजरने वाला 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली का तार अचानक टूटकर जमीन पर गिर गया . हालांकि, गनीमत यह रही कि आंधी शुरू होते ही विभाग द्वारा बिजली काट दी गई थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया . बिजली के पोल और तार क्षतिग्रस्त होने के कारण पूरे प्रखंड क्षेत्र में ब्लैकआउट जैसी स्थिति बनी हुई है और देर शाम तक आपूर्ति ठप रही.
आम और मक्के की फसल को पहुंचा भारी नुकसान
इस बेमौसम आंधी और पानी ने स्थानीय किसानों की कमर तोड़कर रख दी है.तेज आंधी के कारण बगीचों में तैयार हो रहे आम टूटकर गिर गए, जिससे आम उत्पादक किसानों को काफी आर्थिक नुकसान पहुंचा है.इसके साथ ही, तेज हवा और जलजमाव के कारण खेतों में लगी मक्के की फसल भी गिरकर बर्बाद हो गई है, जिससे किसान बेहद चिंतित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By SUMIT KUMAR
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










