Muzaffarpur News: बिजली विभाग की चलती गाड़ी में लगी आग, SDO समेत चार लोग बाल-बाल बचे

Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

आग लगने के बाद सड़क किनारे खड़ी गाड़ी.

Muzaffarpur News: बंदरा के हरपुर स्कूल के पास बिजली विभाग की चलती सरकारी गाड़ी में अचानक आग लग गई. वाहन में सवार एसडीओ, जेई और अन्य कर्मी सुरक्षित बाहर निकल गए. ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया. पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के बंदरा से सूर्यमणि कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के बंदरा प्रखंड में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. हरपुर स्कूल के समीप चलती बिजली विभाग की सरकारी गाड़ी में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. वाहन में सवार विभाग के अधिकारी और कर्मी समय रहते बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई.

घटना बंदरा-ढोली क्षेत्र की बताई जा रही है. स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित प्रयास से आग पर काबू पाया गया.

बिजली के गिरे तार का निरीक्षण करने जा रहे थे अधिकारी

जानकारी के अनुसार, बंदरा-ढोली के सहायक विद्युत अभियंता पंकज देशमुख, कनीय अभियंता विक्रांत कुमार, कनीय विद्युत अभियंता अभिषेक रंजन और मानव बल अनमोल कुमार विभाग की सरकारी महिंद्रा एसयूवी से पिलखी पुल चौक से बड़गांव की ओर जा रहे थे.

बताया गया कि टीम क्षेत्र में गिरे बिजली के तार का निरीक्षण करने जा रही थी. इसी दौरान हरपुर स्कूल के पास वाहन में अचानक आग लग गई.

ग्रामीणों ने शोर मचाकर रुकवाई गाड़ी

स्थानीय लोगों ने चलती गाड़ी से धुआं और आग निकलते देखा तो शोर मचाकर वाहन रुकवाया. तब तक गाड़ी हरपुर चौक के पास पहुंच चुकी थी. चालक और वाहन में सवार सभी लोग तुरंत बाहर निकल गए. इसके बाद ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए.

ग्रामीणों की सक्रियता से टला बड़ा हादसा

ग्रामीण शिवेश चौधरी, टुनटुन चौधरी, कौशल पटेल, दीपक चौधरी, विक्रम कुमार, प्रेम कुमार चौधरी समेत अन्य लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. स्थानीय लोगों की तत्परता के कारण बड़ा हादसा टल गया. घटना के बाद कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी

हालांकि आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है. प्रारंभिक तौर पर वाहन में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है. विभागीय स्तर पर मामले की जांच की जा सकती है.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन