मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला, रॉबिन मिंज को मिला मौका, देखें प्लेइंग XI

Published by :ArbindKumar Mishra
Published at :29 Apr 2026 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
MI vs SRH

मुंबई और हैदराबाद के कप्तान टॉस करते हुए, फोटो एक्स

MI vs SRH, IPL 2026: आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने हैं. मुकाबला मुंबई के वानखेड़े में खेला जा रहा है.

विज्ञापन

MI vs SRH, IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. कलाई की चोट के कारण क्विटंन डिकॉक मुंबई की एकादश का हिस्सा नहीं हैं. रेयान रिकेल्टन और रॉबिन मिंज को एकादश में शामिल किया गया है. पांड्या ने बताया कि चोटिल अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को अब भी एकादश में वापसी के लिए कुछ और मैच लगेंगे. सनराजर्स ने शिवांग की जगह हर्ष दुबे को एकादश में जगह दी है.

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन)

रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार.

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन)

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा.

इम्पैक्ट प्लेयर

सनराइजर्स हैदराबाद: स्मरण रविचंद्रन, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल.
मुंबई इंडियंस: मयंक रावत, रघु शर्मा, शार्दुल ठाकुर, कृष भगत, राज बावा.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola