जो हमारी मांगे मानेगा, ऐसे लोगों को देंगे मतदान : तैलिक साहू समाज

Updated:
विज्ञापन

तैलिक साहू समाज का संगठनात्मक चुनाव संपन्न, नवमनोनीत सदस्यों का हुआ भव्य स्वागत

विज्ञापन

– तैलिक साहू समाज का संगठनात्मक चुनाव संपन्न, नवमनोनीत सदस्यों का हुआ भव्य स्वागत कटैया-निर्मली. पिपरा प्रखंड क्षेत्र के जगदीश मंडल इंटर कॉलेज कटैया में रविवार को प्रखंड तैलिक साहू समाज का संगठनात्मक चुनाव सम्पन्न हुआ. इस दौरान सुपौल जिला तैलिक साहू सभा का नव मनोनीत जिला संयोजक लक्ष्मीकांत गुप्ता, प्रमंडलीय नेता लक्ष्मीकांत साह, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र साहू का फूल माला चादर पाॅग से नागरिक अभिनंदन किया गया. बैठक में सर्व समिति से भूपेंद्र साहू को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया. साथ ही राम नारायण साहू को महामंत्री एवं संतन साहू को कोषाध्यक्ष चुना गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीरज गुप्ता ने अपने संबोधन में तैलिक साहू समाज के लोगों को अपने अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए संगठन की मजबूती पर जोर दिया. उन्होंने कहा हमें अपने अधिकार की लड़ाई के लिए एकजुटता का परिचय देना होगा. वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र साहू ने कहा तैलिक साहू समाज के लोगों को आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी हिस्सेदारी के लिए संगठन के माध्यम से अपना हक लेकर रहेंगे, जो लोग हमलोगों की मांगे मानेंगे, हमलोग ऐसे लोगों को मतदान करेंगे. जो हमारी बातों को नहीं सुनेंगे, हम उन्हें जवाब देने का काम करेंगे. जिला संयोजक ने कहा समाज में बढ़ रही कुरीतियां और विखंडन जैसे मुद्दों पर पहल करने की जरूरत है. हमारे समाज में जागरूकता लाने के लिए संगठन को काम करना होगा, तब जाकर हम अपना अधिकार पा सकते हैं. कार्यक्रम को तैलिक साहू सभा पटना, पंकज कुमार प्रियदर्शी, राजेंद्र शाह जगदेव शाह, हरिहर प्रसाद साहू, हरिनंदन साह, रामदत्त साह, जालेसर साह, संतोष साह, राजदेव साह, विपिन कुमार साह, सतेंद्र साह, रामसुंदर साह, अनुज कुमार साह, पुर्व मुखिया कुंदन कुणाल, हीरालाल साह, महेश साह, शिव नारायण साह, रंजीत साह, धर्मेंद्र साह, भगवान साह, रमेश साह, महेश साह, छोटेलाल साह, योगेंद्र साह, सहदेव साह, गणेश प्रसाद साह सहित सैकड़ों की संख्या में तैलिक साहू समाज के लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola