फुटपाथ पर सब्जी बेचने वाली महिला से बदमाशों ने की मारपीट व छिनतई
Published by : KR MANISH DEV Updated At : 31 Aug 2025 10:27 PM
NAWADA NEWS.थाना क्षेत्र के पुरानी बस स्टैंड स्थित मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के पास शनिवार की शाम लगभग 7:30 बजे फुटपाथ पर सब्जी बेच रही एक महिला के साथ कुछ बदमाशों ने मारपीट कर नकदी रुपये छीन लिये.
पति की मौत के बाद अकेली महिला सब्जी बेच कर रही परिवार की परवरिश
प्रतिनिधि, रजौली
थाना क्षेत्र के पुरानी बस स्टैंड स्थित मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के पास शनिवार की शाम लगभग 7:30 बजे फुटपाथ पर सब्जी बेच रही एक महिला के साथ कुछ बदमाशों ने मारपीट कर नकदी रुपये छीन लिये. पीड़िता कुंडला मुहल्ला निवासी स्व. यूसुफ मियां की पत्नी नाजमा खातून ने बताया कि दो माह पूर्व उनके पति की मौत सड़क दुर्घटना में हो चुकी है. उन्होंने कहा कि घर में अकेला कमाने वाला इंसान मेरे पति थे. पति के मौत के बाद दो बेटियों और दो बेटों की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गयी. इसलिए वे अपने पति के फुटपाथ पर लगाये जाने वाले सब्जी की दुकान चला रही हैं. शनिवार की शाम को कुंडला मुहल्ला निवासी सुनील यादव उर्फ छोटा बंडा अपने पुत्र नीतीश कुमार व अनील यादव के पुत्र विकाश कुमार के साथ दुकान पर आया और कहने लगा कि तुम्हें किसी कीमत पर यहां दुकान लगाने नहीं दूंगा, जिसका विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए लात घुसों से पिटाई कर दी. मारपीट के दौरान लगभग 30 हजार रुपये भी छीन लिए. जब आसपास के लोग जुटे,तो सभी आरोपी फरार हो गया. घटना की शिकायत डायल 112 को किये जाने पर पहुंची पुलिस टीम ने महिला को थाना ले गयी.जहां उन्होंने लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगायी है.इस बारे में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










