छत से गिरकर दो सगे भाई घायल, गढ़वा रेफर
छत से गिरकर दो सगे भाई घायल, गढ़वा रेफर गढ़वा :भवनाथपुर थाना क्षेत्र के वेलपहाड़ी गांव में सोमवार को एक हादसा हो गया.अपने घर की छत पर खेल रहे
छत से गिरकर दो सगे भाई घायल, गढ़वा रेफर गढ़वा :भवनाथपुर थाना क्षेत्र के वेलपहाड़ी गांव में सोमवार को एक हादसा हो गया.अपने घर की छत पर खेल रहे दो सगे भाई अचानक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में वेलपहाड़ी गांव निवासी ईदु अली का पुत्र रौशनैन अंसारी एवं उसका छोटा भाई कौनेन अंसारी शामिल हैं.दोनों को बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सोमवार को रौशनैन और कौनेन दोनों भाई अपने घर की छत पर खेल रहे थे. इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण दोनों छत से नीचे गिर पड़े.तेज आवाज और बच्चों के चीखने की आवाज सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों को लहूलुहान हालत में पाया.घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद परिजनों ने आनन-फानन में दोनों घायल बच्चों को भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.वहां मौजूद चिकित्सकों ने बच्चों का प्राथमिक उपचार किया. दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर और विशेष इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा . परिजनों ने बिना समय गंवाए दोनों बच्चों को गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल दोनों बच्चों की स्थिति नियंत्रण में और खतरे से बाहर है. रिपोर्ट: -प्रभाष मिश्रा,गढ़वा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










