सड़क दुर्घटना: ट्रक की टक्कर से कोचिंग संचालक समेत दो युवक गंभीर, एक रेफर
सड़क दुर्घटना: ट्रक की टक्कर से कोचिंग संचालक समेत दो युवक गंभीर, एक रेफर गढ़वा:थाना क्षेत्र के बैरिया दामर गांव के पास मंगलवार को ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच
सड़क दुर्घटना: ट्रक की टक्कर से कोचिंग संचालक समेत दो युवक गंभीर, एक रेफर गढ़वा:थाना क्षेत्र के बैरिया दामर गांव के पास मंगलवार को ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई सीधी भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में धुरकी थाना क्षेत्र के गनियारी कला गांव निवासी स्वर्गीय इस्माइल अंसारी का पुत्र तैइयब अंसारी एवं ताटीदीरी गांव निवासी विनय प्रजापति का पुत्र सुमंत कुमार शामिल हैं. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद सुमंत कुमार की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है. वहीं, तैइयब अंसारी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. अस्पताल में भर्ती घायल तैइयब अंसारी ने घटना के संबंध में बताया कि वह अपने गांव में एक कोचिंग संस्थान चलाते हैं. मंगलवार को वह अपने साथी सुमंत कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर विद्यार्थियों के लिए कॉपी और किताब खरीदने डंडई बाजार गए हुए थे. डंडई से सामान खरीदकर वापस अपने घर लौटने के क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बैरिया दामर गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आईं. घटना के बाद ट्रक चालक मानवता को ताक पर रखकर घायलों को उसी स्थिति में छोड़कर अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस मामले की छानबीन और फरार ट्रक का पता लगाने में जुट गई है. रिपोर्ट: प्रभाष मिश्रा,गढ़वा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










