Samastipur: सबके लिये आवास योजना से शहरी क्षेत्र के गरीबों को मिली रही छत

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

सबके लिये आवास योजना से शहरी क्षेत्र के गरीबों को छत मिल रही है. तीन नगर निकाय में सबके लिये आवास योजना से 900 आवास बन चुके हैं.

विज्ञापन

समस्तीपुर . सबके लिये आवास योजना से शहरी क्षेत्र के गरीबों को छत मिल रही है. तीन नगर निकाय में सबके लिये आवास योजना से 900 आवास बन चुके हैं. कई के आवास निर्माणाधीन हैं. इस योजना से गरीबों को अपना पक्का घर नसीब हो रहा है. इस योजना का लाभ झुग्गी झोपड़ी वाले, ईडब्ल्यूएस, निम्न आय व मध्यम आय वर्ग के लोग शामिल हैं.इस योजना के तहत महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग व्यक्तियों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, एकल महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों को प्राथमिकता दी जाती है. समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र में सबके लिये आवास योजना 1.0 से 382 आवास स्वीकृत हुये थे, इसमें 204 आवास सरेंडर कर दिया गया. वहीं 178 को कार्यादेश दिया गया, वहीं जियो टैंगिंग भी किया गया. 178 को प्रथम किस्त की राशि दी गयी. 173 को दूसरे किस्त की राशि दी गयी. 143 को तीसरे किस्त की राशि दी गयी. 141 को चौथे किस्त की राशि दी गयी. चौथी किस्त लेने वाले सभी लाभार्थियों का आवास पूर्ण हो चुका है. नगर निगम दलसिंहसराय में 661 आवास स्वीकृत किये गये. इसमें से 258 आवास सरेंडर कर दिये गये. 403 आवास के लिये कार्यादेश दिये गये. 402 लाभार्थियों को प्रथम किस्त की राशि दी गयी.342 लाभार्थियों को दूसरी किस्त की राशि दी गयी. 279 लाभार्थियों को तीसरी किस्त की राशि दी गयी. 239 लाभार्थियों को चाैथी किस्त की राशि दी गयी. चौथी किस्त लेने वाले सभी 239 लाभार्थियों ने आवास पूर्ण कर लिया है. ये सभी योजनायें दोनों नगर निकाय की वित्तीय वर्ष 2015 से 2020 तक की है. वहीं नगर निगम दलसिंहसराय में वित्तीय वर्ष 2015 से 2025 तक में 1369 योजनायें स्वीकृत की गयी. सभी 1369 योजनाओं के लिये कार्यादेश दिये गये. 1349 लाभार्थियों को प्रथम किस्त की राशि दी गयी. 1086 लाभार्थियों को दूसरी किस्त की राशि दी गयी है. 762 लाभार्थियों को तीसरी किस्त की राशि दी गयी है. 550 लाभार्थियों को चाैथी किस्त की राशि दी गयी. चौथी किस्त की राशि लेने वाले सभी लाभार्थियों ने अपना आवास पूर्ण कर लिया है.

किस नगर निकाय के कितने लाभार्थियों का किस्त बकाया

रोसड़ा नगर परिषद में 263 लाभार्थियों को दूसरी किस्त की राशि, 324 लाभार्थियों को तीसरी किस्त की राशि, 212 लाभार्थियों को चौथी किस्त की राशि नहीं मिली है. दलसिंहसराय नगर परिषद क्षेत्र में 60 लाभार्थियों को दूसरी किस्त की राशि, 63 लाभार्थियों को तीसरी किस्त की राशि तथा 40 लाभार्थियों को चौथी किस्त की राशि नहीं मिली है. समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र में पांच लाभार्थियों को दूसरी किस्त की राशि, 30 लाभार्थियों को तीसरी किस्त की राशि तथा दो लाभार्थियों को चौथी किस्त की राशि नहीं मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola