400 लीटर शराब के साथ दो धंधेबाज धराये

Edited by SUJIT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने दो बाइकों को किया जब्त

विज्ञापन

पुलिस ने दो बाइकों को किया जब्त प्रतिनिधि, अंबा. अंबा पुलिस ने 400 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही दो बाइकों को भी जब्त किया है. थानाध्यक्ष राहुल राज के नेतृत्व में यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के देव रोड स्थित चार नंबर फॉल के समीप की गयी. शराब के साथ जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें रिसियप थाना क्षेत्र के दूधैला गांव निवासी उपेंद्र कुमार और माली थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी पवन कुमार शामिल हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि झारखंड की ओर से शराब लाने की गुप्त सूचना मिली थी. सटीक सूचना के आधार पर देव रोड में सघन जांच अभियान चला कर दोनों धंधेबाजों को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया है. इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola