दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो की मौत

मुरी ओपी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी है.
सिल्ली. मुरी ओपी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी है. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक सिल्ली हाहे लुपुंग निवासी लखु कोइरी के पुत्र देवाशीष कोइरी (23) रविवार रात 11 बजे अपने दोस्त बंसारूली निवासी करण महतो के साथ हिंडालको मुरी से बाइक से वापस अपने घर जा रहा था. इसी क्रम में रांची पुरुलिया मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज के समीप विपरीत दिशा से तेज गति आ रहे एक ट्रक की चपेट में उनकी बाइक आ गयी. इससे देवाशीष गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल अवस्था में उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सिंगपुर नर्सिंग होम लाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. वही उनके दोस्त करण महतो भी घायल हुए है उनका इलाज भी एक निजी नर्सिंग होम में कराया गया.
वाहन की चपेट में आयी वृद्धा की मौत
दूसरी घटना में सोमवार सुबह 5 मुरी पुलिस से सिल्ली स्टेडियम के समीप से मुरी काशीडीह निवासी सेवानिवृत्त गुरुपदों महतो की बहन बसनी देवी (80) सड़क पर की खून से लतपत मिली. आनन फानन में उसे सिल्ली अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस से बताया कि किसी वाहन की चपेट में आने से यह घटना हुई है. उसके भाई गुरुपदों महतो ने बताया कि रविवार को डहर करम महोत्सव देखने के लिए घर निकली थी. परंतु देर रात तक घर नहीं लौटी हम लोगों ने इधर-उधर काफी खोजबीन की थी. उसके दिमागी हालत भी ठीक नहीं थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




