डोभी में गिट्टी लदा ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 01 Sep 2025 6:51 PM

विज्ञापन

डोभी-चतरा मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के केसापी देवी मंडप के समीप स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर गिट्टी लदा एक हाइवा जब्त कर लिया.

विज्ञापन

डोभी. डोभी-चतरा मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के केसापी देवी मंडप के समीप स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर गिट्टी लदा एक हाइवा जब्त कर लिया. इस कार्रवाई के दौरान मौके से ही हाइवा चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार चालक की पहचान बाराचट्टी थाना क्षेत्र के नैनसागर निवासी योगेंद्र कुमार यादव के रूप में हुई है. इस संबंध में डोभी थाने में कांड संख्या 231/25 दर्ज है. डोभी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि जब्त ट्रक पर भारी मात्रा में छरी लदा हुआ था. चालक से पूछताछ की जा रही है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola