राज्य विधानसभा का तीन दिवसीय विशेष सत्र आज से

Updated:
विज्ञापन

राज्य विधानसभा का तीन दिवसीय विशेष सत्र सोमवार से शुरू होगा. यह चार सितंबर तक चलेगा.

विज्ञापन

एसआइआर पर भी सत्र में चर्चा की संभावना

संवाददाता, कोलकाता

राज्य विधानसभा का तीन दिवसीय विशेष सत्र सोमवार से शुरू होगा. यह चार सितंबर तक चलेगा. इस दौरान राज्य सरकार बांग्ला भाषी प्रवासी श्रमिकों पर हो रहे कथित अत्याचार के मुद्दे पर विशेष प्रस्ताव पेश करेगी. इस पर दो दिनों तक चर्चा होगी. विधानसभा में सत्ता पक्ष चाहता है कि यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो. एक सितंबर को दोपहर 12 बजे सदन की शुरुआत होगी, जहां शोक प्रस्ताव पारित करने के बाद कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी जायेगी. दो और चार सितंबर को प्रस्ताव पर चर्चा होगी. सत्र शुरू होने से पहले एक सितंबर को सुबह 10:45 बजे सर्वदलीय बैठक और 11 बजे बिजनेस एडवाइजरी (बीए) कमेटी की बैठक होगी. गौरतलब है कि तीन सितंबर को करम पूजा के कारण अवकाश रहेगा.

विशेष सत्र में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) पर भी बहस हो सकती है. राजनीतिक हलकों का मानना है कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी तनातनी के चलते सत्र हंगामेदार हो सकता है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी इसमें हिस्सा लेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola